Planet Transit in August 2021 Dates and Effects: अगस्त माह 2021 में चार तीन ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। इन तीन ग्रहों में बुध, सूर्य और शुक्र ग्रह शामिल हैं। इनमें बुध ग्रह अगस्त माह में दो बार अपनी राशि बदलेंगे। माह की शुरूआत में पहले तो बुध सूर्य ग्रह की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे फिर इसी माह बुध देव अपनी उच्च राशि कन्या में प्रवेश कर जाएंगे। इन तीनों ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभावकारी रह सकता है। सूर्य देव इस महीने अपनी उच्च राशि सिंह में जाएंगे, तो वहीं शुक्र ग्रह कन्या राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन को संक्रांति के नाम से जाना जाता है। यानी अगस्त माह में सिंह संक्रांति 17 तारीख को मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल का असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। आइए जानते हैं अगस्त माह 2021 में ग्रहों का राशि परिवर्तन और उनके प्रभाव..
Planet Transit August 2021 Dates: अगस्त माह में बदलेगी इन तीन ग्रहों की चाल, जानें आपके जीवन पर प्रभाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुध ग्रह का सिंह राशि में गोचर
अगस्त माह में पहला गोचर बुध ग्रह का होने जा रहा है। बुध देव इस महीने की 09 तारीख को देर रात 01 बजकर 23 मिनट पर कर्क से सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध 26 अगस्त 2021 सुबह 11 बजकर 08 मिनट तक रहेंगे। बुध के सिंह राशि में गोचर से सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र में बुध देव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। बुध ग्रह कन्या राशि में उच्च के तो वहीं मीन राशि में नीच के माने जाते हैं।
अगस्त माह में दूसरा ग्रह परिवर्तन शुक्र का है। शुक्र देव 11 अगस्त सुबह 11 बजकर 20 मिनट सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र इस राशि में 06 सितंबर 2021 को देर रात 12 बजकर 39 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद ये तुला राशि में चले जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र देव को इस संसार के समस्त भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। ये वृष और तुला राशि का स्वामी हैं। शुक्र देव कन्या राशि में नीच के तो मीन राशि राशि में उच्च के माने जाते हैं।
सूर्य देव हर महीने अपनी राशि बदलते हैं। अगस्त माह में सूर्य देव 17 तारीख को देर रात 01 बजकर 05 मिनट पर कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य इस राशि में 17 सितंबर 2021 शुक्रवार देर रात 01 बजकर 02 मिनट तक रहेंगे और फिर कन्या राशि में चले जाएंगे। सूर्य ग्रह को सिंह राशि का स्वामी माना जाता है। मेष राशि में ये उच्च भाव में होते हैं, तो वहीं तुला राशि में ये नीच के माने जाते हैं। उच्च भाव में ग्रह अधिक मजबूत और बलशाली होते हैं। जबकि नीच राशि में ये कमजोर हो जाते हैं।
इस माह बुध ग्रह दो बार अपनी राशि बदलेंगे। सिंह राशि के बाद अब बुध ग्रह कन्या राशि में जाएंगे। बुध ग्रह 26 अगस्त 2021 की सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में ये 22 सितंबर 2021 बुधवार शाम 07 बजकर 52 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे जाएंगे। बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से कन्या राशि के जातकों को शानदार परिणाम मिलेंगे।