फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Sade Saati: 2022 में शनि के राशि परिवर्तन से किन राशियों पर शुरू हो जाएगी साढ़ेसाती और ढैय्या

Sun, 18 Jul 2021 01:25 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 18 Jul 2021 01:25 PM IST
विज्ञापन
Shani Sade Saati in 2021 these zodiac sign will face shani sade saati and dhaiya
शनि के मकर राशि में होने से धनु, मकर और कुंभ राशि साढ़ेसाती और मिथुन व तुला राशि पर ढैय्या का प्रभाव है।

ज्योतिष में सभी ग्रहों में शनि ग्रह का विशेष महत्व होता है। शनि ग्रह को न्याय का देवता माना गया है। जो जातकों को उसके द्वारा किए गए कर्मों के आधार पर फल देते हैं। सभी ग्रहों में शनि सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं जिस कारण से जातकों की कुंडली में शनि का प्रभाव काफी समय तक बना रहता है। जातक की कुंडली में शनि की अशुभ द्दष्टि होने से व्यक्ति के जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं, लेकिन अगर जातक की कुंडली में शनि की शुभ द्दष्टि है तो कई तरह के अच्छे फल और परिणाम मिलते हैं। वैदिक ज्योतिष में शनि को आयु, रोग, पीड़ा, परेशानी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक और जेल कारक माना गया है।





वैदिक ज्योतिष में शनि को मकर और कुंभ राशि का स्वामित्व प्राप्त है। शनि देव तुला राशि में उच्च के और मेष राशि में नीच के माने गए हैं। शनि का गोचर एक राशि से दूसरी राशि में लगभग ढाई वर्षो के लिए होता है। जब शनि राशि बदलते हैं तो शनि की दशा साढ़े सात वर्ष की होती है इसे ही शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या कहते हैं। वर्तमान समय में शनि मकर राशि में विराजमान हैं, क्योंकि 24 जनवरी 2020 को शनि का राशि परिवर्तन हुआ था, जब वे धनु राशि को छोडकर मकर राशि में प्रवेश किया था। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शनि के मकर राशि में होने से धनु, मकर और कुंभ राशि साढ़ेसाती और मिथुन व तुला राशि पर ढैय्या का प्रभाव है। अब इसके बाद शनि का अगला राशि परिवर्तन अगले साल यानी 2022 में होगा। 2022 में शनि के राशि परिवर्तन से किन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव रहेगा आइए जानते हैं। 

Shani Sade Saati in 2021 these zodiac sign will face shani sade saati and dhaiya
shani dev
2022 में शनि का राशि परिवर्तन 
इस वर्ष शनि का कोई भी राशि परिवर्तन नहीं होगा। शनिदेव अब अगले वर्ष 29 अप्रैल 2022 को अपनी राशि बदलेंगे। शनि मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही मकर, कुंभ, मीन, कर्क, मिथुन, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों पर शनि की अशुभ छाया पड़नी आरंभ हो जाएगी।
Shani Sade Saati in 2021 these zodiac sign will face shani sade saati and dhaiya
shani dev
साल 2022 में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या
शनिदेव 29 अप्रैल 2022 को मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में चले जाएंगे। शनि के कुंभ राशि में परिवर्तन करने से मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण आरंभ हो जाएगा। शनि के कुंभ राशि में गोचर करने से मकर, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी। वहीं कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या आरंभ हो जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Sade Saati in 2021 these zodiac sign will face shani sade saati and dhaiya

धनु, मकर और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती से मुक्ति कब?
29 अप्रैल 2022 से शनि मकर राशि को छोड़कर स्वयं की राशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही धनु राशि पर से शनि की साढ़ेसाती का अंत हो जाएगा। लेकिन ध्यान देने वाली बात है कि शनि 2022 में वक्री चाल से चलते हुए फिर से मकर राशि में गोचर करेंगे। शनि के मकर राशि में वक्री और मार्गी होने से कुछ समय के लिए धनु राशि पर साढ़ेसाती लगेगी। 2023 से पूर्णरूप से धनु राशि पर से शनि साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। 2025 में मकर राशि से शनि की साढ़ेसाती खत्म होगी। कुंभ राशि से पूरी तरह शनि की साढ़ेसाती 03 जून 2027 को हटेगी। कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। शनि जब मेष राशि में आएंगे तब कुंभ राशि के जातकों को मुक्ति मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed