फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Rashi Privartan: 17 जून को शनि वक्री से हो रहा है अद्भुत राजयोग का निर्माण, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Mon, 05 Jun 2023 04:50 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 05 Jun 2023 04:50 PM IST
विज्ञापन
Shani Rashi Privartan shani vakri gochar 2023 formed rajyog these five zodiac sign people will get success
17 जून को शनि वक्री से हो रहा है अद्भुत राजयोग का निर्माण, इन राशियों की चमकेगी किस्मत - फोटो : अमर उजाला

Shani Rahi Privartan: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। सभी ग्रहों में शनि ग्रह की चाल और स्वभाव का विशेष महत्व होता है। शनि ग्रह को कर्म फल दाता कहा जाता है। ये व्यक्ति को उसके द्वारा किए गए कर्मों के आधार पर फल देते हैं। कहा जाता है कि शनि ग्रह के राशि परिवर्तन, अस्त, मार्गी और वक्री होने पर देश-दुनिया के साथ सभी जातकों के जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है। अब 17 जून 2023 को रात में 10 बजकर 48 मिनट पर शनि देव, कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं। शनि की उल्टी चाल के कारण केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण होगा। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं किन राशि के लोगों को केंद्र त्रिकोण राजयोग से लाभ मिलेगा... 

Chanakya Niti: बच्चों के लिए दुश्मन की तरह होते हैं ऐसे माता-पिता, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति 

Shani Rashi Privartan shani vakri gochar 2023 formed rajyog these five zodiac sign people will get success
17 जून को शनि वक्री से हो रहा है अद्भुत राजयोग का निर्माण, इन राशियों की चमकेगी किस्मत - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि 
शनि के कुंभ में वक्री यानी उलटी चाल से चलने से मेष का जातकों को काफी लाभ होगा। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपकी पैसों से संबंधित समस्याएं दूर हो जाएंगी। आकस्मिक धनलाभ के भी योग बन रहे हैं।
 
Shani Rashi Privartan shani vakri gochar 2023 formed rajyog these five zodiac sign people will get success
17 जून को शनि वक्री से हो रहा है अद्भुत राजयोग का निर्माण, इन राशियों की चमकेगी किस्मत - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
शनि के वक्री होने से वृषभ राशि के जातकों के जीवन में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव आ सकते हैं। इस दौरान मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है।नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आपको इस दौरान नए कार्य सौंपे जा सकते हैं।

Kalashtami Vrat 2023: इस दिन है आषाढ़ महीने की कालाष्टमी, जानिए पूजा विधि और महत्व 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Rashi Privartan shani vakri gochar 2023 formed rajyog these five zodiac sign people will get success
17 जून को शनि वक्री से हो रहा है अद्भुत राजयोग का निर्माण, इन राशियों की चमकेगी किस्मत - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
यह अवधि मिथुन राशि वालों के लिए शुभ साबित होने वाला है। आपको विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है। मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी रहने वाली है। 

विज्ञापन
Shani Rashi Privartan shani vakri gochar 2023 formed rajyog these five zodiac sign people will get success
17 जून को शनि वक्री से हो रहा है अद्भुत राजयोग का निर्माण, इन राशियों की चमकेगी किस्मत - फोटो : अमर उजाला

सिंह राशि
शनि का वक्री होना सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। आपके पास पैसे कमाने के कई अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं। रुके हुए कार्य भी जल्द पूरे होंगे। जो लोग नए अवसर तलाश रहे हैं, उन्हें इस अवधि में सकारात्मक फल प्राप्त हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed