Shani Margi 2023: ज्योतिष में नौ ग्रहों के बीच यदि शनिदेव को गॉडफादर कहा जाए तो कोई अतिशियोक्ति नहीं होगी। कुंभ और मकर राशि के स्वामी और तुला लग्न राशि यानी की मित्र शुक्र की राशि में उच्च के होने वाले शनिदेव के पास तीन दृष्टियां हैं, जो उन्हें नौ ग्रहों में सबसे अलग और प्रभावी बनाती हैं। शनि तीसरी, सातवी और दसवीं दृष्टि से देखते हैं। कालपुरुष की कुंडली में सूर्य पुत्र शनि 10वें भाव यानी कर्म स्थान और 11वें भाव अर्थात् आय या लाभ भाव के स्वामी हैं। कुंडली में शनि का यह स्थान बताता है जैसे आप कर्म करेंगे वैसे ही आपको फल या लाभ प्राप्त होगा।
Shani Margi: साल 2023 में शनि का बड़ा परिवर्तन, न्याय के देवता की चाल से चमकेंगी ये राशियां
वर्तमान में शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि से गुजर रहे हैं और 30 साल बाद वे कुंभ राशि से गोचर कर रहे हैं, जिसके चलते कुंभ राशि, मकर राशि और मीन राशि शनि की साढ़े साती से गुजर रही है जबकि दूसरी ओर कर्क और वृश्चिक राशि पर ढैय्या का प्रभाव है। लेकिन शनिदेव इस समय 17 जून से वक्री गोचर कर रहे हैं और वे 4 नवंबर को कुंभ राशि में दोबारा मार्गी हो जाएंगे।
पंचांग के अनुसार मंद गति से चलने वाले शनिदेव 4 नवंबर 2023 शनिवार के दिन ही सुबह12.31 मिनट पर मार्गी हो जाएंगे। बता दें कि तकरीबन 139 दिन शनि वक्री अवस्था में रहने वाले शनिदेव कुंभ राशि में 30 जून 2024 तक मार्गी अवस्था में ही रहेंगे जिसका व्यापक प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। बता दें कि 17 जनवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले शनिदेव का दोबारा कुंभ में ही मार्गी होकर मीन की ओर बढ़ना कई राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देगा।
Astro Tips: बुधवार के दिन न खरीदें ये चीजें, हो सकती है आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए अभी शनि वक्री शुभ स्थिति में है। मनोकामनाएं पूर्ण होने के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र एवं व्यवसाय में प्रोग्रेस होगी। मार्गी होने से मुनाफा बढ़ेगा साथ ही कारोबार में बड़ा विस्तार संभव है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और सेहत दुरुस्त होगी।
शनि के मार्गी होने का प्रभाव सिंह राशि के जातकों को भी मिलेगा। जातकों की भौतिक सुख-सुविधा में इजाफा होगा, संसाधनों में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों से निजात मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। न्यायिक मामलों में भी फायदा होगा।