{"_id":"615ab4708ebc3e6241111619","slug":"shani-margi-2021-these-three-zodiac-sign-are-very-lucky","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shani Margi 2021: थोड़े दिनों में बदलने वाली है शनि की टेढ़ी चाल, इन तीन राशियों के लिए सुनहरे मौके","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Shani Margi 2021: थोड़े दिनों में बदलने वाली है शनि की टेढ़ी चाल, इन तीन राशियों के लिए सुनहरे मौके
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 05 Oct 2021 07:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
शनि 23 मई 2021 से मकर राशि में वक्री हैं। अब थोड़े ही दिनों के बाद शनि की चाल वक्री से मार्गी हो जाएगी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की चाल समय-समय पर बदलती रहती है जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। ये प्रभाव शुभ और अशुभ दोनों तरह के होते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन के अलावा ग्रह उल्टी और सीधी चाल से भी चलते हैं। क्रूर ग्रह माने जाने वाले शनि अभी मकर राशि में वक्री गति यानी उल्टी चाल से चल रहे हैं। शनि 23 मई 2021 से मकर राशि में वक्री हैं। अब थोड़े ही दिनों के बाद शनि की चाल वक्री से मार्गी हो जाएगी। 11 अक्तूबर 2021 को शनि मकर राशि में 141 दिनों के बाद मार्गी हो जाएंगे। शनि के मार्गी होने के तुरंत बाद इसका शुभ प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ने लगेगा। कष्ट कम होंगे और कार्यों में चली आ रही बाधाएं खत्म होने लगेगी। आइए जानते हैं शनि की सीधी चाल से किन राशियों की खुलेगी किस्मत।
2 of 4
मिथुन
मिथुन राशि
शनि की वक्री चाल खत्म होने पर मिथुन राशि के जातकों को सबसे पहले राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। इस राशि पर शनि का ढैय्या चल रही है। शनि के 141 दिनों तक वक्री रहने के कारण इन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन जैसे ही शनि मार्गी चाल से चलना आरंभ करेंगे मिथुन राशि के जातकों को शुभ समाचार मिलने लगेंगे। बीमारियां जो काफी दिनों से पीछा कर रही हैं अब आपको इनसे छुटकारा मिल जाएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
3 of 4
राशि
तुला राशि
मिथुन राशि के अलावा तुला राशि के जातकों पर जनवरी 2020 से शनि की ढैय्या चल रही है। शनि के प्रकोप से तुला राशि के जातकों को कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था जो अब कुछ उसमें कमी आना आरंभ हो जाएगी। नौकरी में पदोउन्नति होगी। रूके हुए काम पूरे होने लगेंगे। परिवार वालों का साथ मिलने से मानसिक सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार में मुनाफा पहले की तुलना में ज्यादा होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राशि
धनु राशि
इस समय धनु राशि पर शनि का प्रकोप चल रहा है। धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। शनि के वक्री होने के कारण इस राशि के जातकों पर शनि का अशुभ छाया बनी हुई है। 11 अक्तूबर 2021 के बाद शनि के मार्गी होने के बाद इनकी परेशानियां कम होने लगेंगी। अच्छे मौके मिलना शुरू हो जाएंगे। आर्थिक परिशानियों का दौर अब बहुत जल्द खत्म होगा जिस कारण से धनु राशि के जातकों के चेहरे पर मुस्कान दोबारा से लौट आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।