फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आकर्षक और मजबूत पर्सनालिटी के धनी होते हैं इन दो राशियों के लोग, जानिए इनके बारे में सब कुछ

Mon, 04 Oct 2021 04:28 PM IST
संकल्प सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 04 Oct 2021 04:28 PM IST
विज्ञापन
People of these zodiac sign are very good in personality
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ज्योतिष शास्त्र का भारत में एक विशेष महत्व है। ज्योतिष विद्या में व्यक्ति के जन्म के समय को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। उसके मुताबिक व्यक्ति के जन्म के समय जो ग्रह नक्षत्रों की स्थिति होती है। उसका इंसान के जीवन में एक विशेष महत्व होता है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार यही ग्रह नक्षत्र व्यक्ति के पूरे जीवन को प्रभावित करते हैं। इसी वजह से व्यक्ति के जन्म के समय के अनुसार ही उसकी कुंडली और राशि को तैयार किया जाता है। इसी सिलसिले में आज हम बात करने वाले हैं उन दो राशियों के लोगों के बारे में, जिनके विषय में ये कहा जाता है कि वो बेहद ही आकर्षक और मजबूत पर्सनालिटी के धनी होते हैं। इन राशियों के लोगों की पर्सनालिटी इतनी मजबूत होती है कि ये पल भर में ही किसी को भी अपना दीवाना बना देते हैं। आइए जानते हैं इन दोनों राशियों के लोगों के बारे में -

People of these zodiac sign are very good in personality
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मकर राशि

ज्योतिष मान्यता के अनुसार मकर राशि के लोग पर्सनालिटी के मामले में काफी अच्छे होते हैं। ये लोग जहां भी जाते हैं, वहां लोगों को अपना दीवाना बना देते हैं। ये काफी सिद्धांतिक इंसान होते हैं और उसूलों पर चलना पसंद करते हैं। इस राशि के लोग जिम्मेदारी से अपने काम को करते हैं।

People of these zodiac sign are very good in personality
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

मकर राशि के जातक अपना काफी अच्छे से ध्यान रखते हैं। इस वजह से ये अमूमन काफी आकर्षक दिखते हैं। इन लोगों के भीतर केवल एक ही कमी है कि ये अक्सर अपने आपको सर्वश्रेष्ठ समझने लगते हैं, जिसके चलते कई मर्तबा इनको दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
People of these zodiac sign are very good in personality
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

तुला राशि

मकर की तरह ही तुला राशि के लोग भी पर्सनालिटी के मामले में काफी अच्छे होते हैं। हालांकि इस जातक के लोगों का व्यवहार काफी संतुलित होता है। ये हमेशा दूसरों  के प्रति दयावान होते हैं। 

विज्ञापन
People of these zodiac sign are very good in personality
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

इनका स्वभाव हमेशा दूसरों को प्रेरित करने वाला होता है। इसी वजह से लोग इनके प्रति आकर्षित होते हैं। तुला राशि के लोग काफी तेज दिमाग के होते हैं। ये लोग हमेशा खुशहाली में जीवन जीते हैं। इनको जीवन में खूब मान सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed