Shani Dev Favourite Rashi: शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। शनिदेव व्यक्ति को उनके कर्मों के आधार पर शुभ और अशुभ दोनों तरह के फल प्रदान करते हैं। जिन जातकों की कुंडली में शनि गलत भाव में बैठते हैं उनके जीवन में तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन कुंडली में शनि के शुभ स्थान पर होने पर व्यक्ति को भाग्यशाली और धनवान भी बना देते हैं। कुंडली में शनि के मजबूत होने पर जातकों को सभी तरह की सुख-सुविधा प्रदान करते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव कुछ राशियों पर विशेष कृपा रखते हैं। जिन राशियों पर शनिदेव का आशीर्वाद होता है उनके जीवन में सभी तरह के कार्य आसानी से हो जाता है। आइए जानते हैं शनि की प्रिय राशियां कौन-कौन सी हैं।
Shani Dev : इन राशि के लोगों पर शनिदेव हमेशा रहते हैं मेहरबान, अचानक मिलता है धन और भाग्य का साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुला राशि
सभी 12 राशियों में तुला राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा बनी रहती है। तुला राशि सातवें नंबर की राशि होती है और इस राशि में शनि देव हमेशा उच्च के होते हैं। शनि के तुला राशि में उच्च के होने पर हमेशा इस राशि को लोगों को अच्छा फल प्रदान करते हैं। तुला राशि के जातक बहुत ही कर्मठ, लगनशील, दयावान और ईमानदार होते हैं। ये काफी प्रतिभाशाली और प्रभावशाली व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। इस राशि पर शनि हमेशा प्रसन्न रहते हैं। कर्मठ स्वभाव के कारण शनिदेव इन पर विशेष कृपा बरसाते हैं। शनि की कृपा होने के कारण इनका भाग्य हमेशा साथ देता है। इस राशि का स्वामी शुक्र होने के कारण इनका जीवन सुख-सम्पन्नता और विलासितापूर्वक बीतता है।
मकर राशि के स्वामी भगवान शनिदेव स्वयं होते हैं। इस वजह से शनिदेव की विशेष कृपा मकर राशि वालों पर हमेशा रहती है। मकर राशि शनिदेव की प्रिय राशि होती है। मकर राशि के लोग काफी मेहनती और उत्साही स्वभाव के होते हैं। मकर राशि के लोग किसी भी कार्य को पूरा करके ही दम लेते हैं। मकर राशि के जातक बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। ये आसानी से हार स्वीकार्य नहीं करते हैं। शनिदेव का बुरा प्रभाव मकर राशि के जातकों पर जल्दी नहीं पड़ता है।
शनिदेव को दो राशियों का स्वामित्व प्राप्त है। एक मकर राशि जबकि दूसरी कुंभ राशि है। इन दोनों राशियों पर शनि देव हमेशा अपनी कृपा बरसाते हैं। कुंभ राशि के जातकों पर शनि का बुरा प्रभाव बहुत ही कम समय के लिए होता है। कुंभ राशि के लोग स्वभाव से बहुत नेक,ईमानदार और धैर्यवान होते हैं। इनके जीवन में कभी भी पैसों से जुड़ी परेशानियां नहीं रहती। इस राशि के जातकों पर शनि की विशेष कृपा रहती है जिस वजह से आसानी से धन कमा लेते हैं और समाज में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।