Shani Asta 2023 effects on Sunsigns: 17 जनवरी को शनि देव राशि परिवर्तन करते हैं। इसके बाद 30 जनवरी को शनि अपने घर कुंभ में अस्त हो रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार शनि ग्रह काफी प्रभावकारी होता है और यह जातक के जीवन के कई पक्षों का प्रभावित करता है। इसके अलावा शनि ग्रह को न्याय का देवता भी माना जाता है। यदि जातक ने कोई बुरा काम किया है तो शनि देव कार्य के अनुसार शुभ और अशुभ फल जरूर देते हैं। ज्योतिष में शनि ग्रह को काफी उग्र, कठोर और क्रूर ग्रह माना गया है। शनिदेव कर्मफल दाता हैं, जो व्यक्ति को कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनि के राशि परिवर्तन का जब राशियों पर प्रभाव पड़ेगा तो कुछ राशियों के लिए शनि का अस्त होना भी खतरे की घंटी साबित हो सकता है। शनि के अस्त होते ही कुछ विशेष राशियों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि शनि के अस्त होने से किन राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।
Shani Asta 2023: 30 जनवरी को शनिदेव हो रहे हैं अस्त, इन राशि वालों को रहना होगा बेहद सावधान!
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 15 Jan 2023 12:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन