फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2021: सावन माह प्रारंभ, जानें अपनी राशिनुसार कैसे करें शिव की पूजा

Sun, 25 Jul 2021 06:44 AM IST
रुस्तम राणा पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sun, 25 Jul 2021 06:44 AM IST
विज्ञापन
Sawan 2021 rashi anusar sawan Puja in jyotish
सावन 2021: सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना विधि-विधान से की जाती है। - फोटो : अमर उजाला

सावन का पावन माह आज से प्रारंभ हो चुका है। यह महीना 22 अगस्त को समाप्त होगा। हिन्दू पंचांग का यह पांचवां महीना है, जिसका धार्मिक दृष्टि से बड़ा महत्व है। शिव भक्तों के लिए सावन माह सभी महीनों में सबसे पवित्र माह होता है। इसलिए इस माह को भगवान शिव की उपासना के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। इस माह से ही सोलह सोमवार के व्रत प्रारंभ होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी शिव की आराधना से कुंडली के बहुत सारे दोषों की शांति व जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिये भी इस माह में राशि के अनुसार शिव की आराधना करने का विधान बताया जाता है। ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि भगवान शिव देवों के देव महादेव कहे जाते हैं। राशि के अनुसार उनकी आराधना कर आप अपनी कुंडली में मौजूद ग्रहों के नकारात्मक प्रभावों को कम कर सकते हैं। आइए जानते राशिनुसार कैसे करें शिव आराधना-

Sawan 2021 rashi anusar sawan Puja in jyotish

मेष – मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। इनके लिये लाल रंग शुभ माना जाता है। मान्यता है कि लाल चंदन व लाल रंग के पुष्प यदि सावन में मेष राशि के जातक भगवान भोलेनाथ को अर्पित करें तो यह बहुत ही पुण्य फलदायी रहता है। यदि पूजा के समय नागेश्वराय नम: मंत्र का जाप भी किया जाये तो भगवान शिवशंकर आपके मन की मुराद जल्द पूरी करते हैं।

Sawan 2021 rashi anusar sawan Puja in jyotish

वृषभ – वृषभ तो भगवान शिव के वाहन भी हैं। आपके राशि स्वामी शुक्र माने जाते हैं। सफेद रंग आपके लिये शुभ माना जाता है। वृषभ जातकों को भगवान शिव की पूजा चमेली के फूलों से करनी चाहिये। साथ ही अपने कष्टों के निवारण व अपेक्षित लाभ प्राप्ति के लिये शिव रुद्राष्टक का पाठ भी करना चाहिये।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2021 rashi anusar sawan Puja in jyotish

मिथुन – मिथुन राशि के स्वामी बुध माने जाते हैं। मिथुन जातक भगवान शिव को धतूरा, भांग अर्पित कर सकते हैं। साथ ही पंचाक्षरी मंत्र ॐ नम: शिवाय का जाप करना भी आपके लिये लाभकारी रहेगा।

विज्ञापन
Sawan 2021 rashi anusar sawan Puja in jyotish

कर्क – कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं जिन्हें भगवान शिव ने अपनी जटाओं में धारण कर रखा है। कर्क जातकों को शिवलिंग का अभिषेक भांग मिश्रित दूध से करना चाहिये। रूद्रष्टाध्यायी का पाठ आपके कष्टों का हरण करने वाला रह सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed