ज्योतिष मान्यता के अनुसार जन्म के समय की घड़ी काफी महत्वपूर्ण होती है। ज्योतिष शास्त्र का कहना है कि शिशु के जन्म के समय जगत में जो ग्रह नक्षत्रों की स्थिति होती है, उसका उसके जीवन पर बड़ा गहरा असर पड़ता है। इन्हीं ग्रह नक्षत्रों की स्थिति को देखकर बच्चे के जन्म की राशि तय की जाती है। मान्यता है कि बच्चे के व्यक्तित्व का पूरा ढांचा, उसके हाव-भाव, बात-व्यवहार, किस्मत आदि विभिन्न पक्षों को ये ग्रह नक्षत्र और राशियां ही तय करती हैं। ज्योतिष विद्या के मुताबिक व्यक्ति के जन्म के समय की राशि का उसके जीवन में काफी महत्वपूर्ण योगदान होता है। जन्म के समय की ये राशि ही तय करती हैं कि व्यक्ति का दांपत्य जीवन कैसा होगा? उसको कैसी पत्नी मिलेगी? पत्नी के साथ विवाह होने के बाद व्यक्ति को उसकी पत्नी का सहयोग मिलेगा या नहीं? इन सब बातों के बारे में काफी हद तक जानकारी व्यक्ति की राशि और उसकी जन्म कुंडली देखकर लगाई जा सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन राशियों के लोगों के बारे में जिनको काफी खूबसूरत पत्नियां मिलती हैं और उनका जीवन भर साथ देती हैं।
इन राशियों के लोगों को मिलती है खूबसूरत पत्नियां, देती हैं उनका जीवन भर साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंह राशि
इस राशि के लड़के काफी बलशाली और रौबदार स्वभाव के होते हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रेम के मामले में इनका व्यवहार बिल्कुल अलग है। ये अपनी पत्नियों का खास ध्यान रखते हैं। ये अपनी पत्नी की हर एक छोटी जरूरतों को पूरा करते हैं। ये लोग अपने पार्टनर के प्रति काफी समर्पित होते हैं। सिंह राशि के लड़कों की किस्मत में ज्यादातर सुंदर लड़कियां ही आती हैं। ये लोग काफी रोमांटिक होते हैं। इनकी पत्नियां भी इनके प्रति काफी वफादार होती हैं। दोनों एक दूसरे के सहयोग से अपने दांपत्य जीवन को खुशहाली से जीते हैं।
मिथुन राशि
इस राशि के लड़के काफी खुशहाल जिंदगी जीते हैं। इनका स्वभाव काफी खुशमिजाज होता है। ये अक्सर दोस्तों के बीच हंसी मजाक करते हैं। इसी वजह से इनके प्रति लड़किया जल्दी आकर्षित होती हैं। मिथुन राशि के लड़कों की तकदीर में अक्सर सुंदर लड़कियां लिखी होती हैं। शादी के बाद इस राशि के लड़कों को उनकी पत्नियों का पूरा सहयोग मिलता है।
मकर राशि
मकर राशि के लड़के काफी बुद्धिमान होते हैं और बोलने में काफी माहिर। उनकी बोलने की कला के चलते अक्सर कई लोग उनके मुरीद बन जाते हैं। ये लोग जहां जाते हैं, वहीं सबको अपना दिवाना बना देते हैं। ये किसी भी लड़की का दिल आसानी से जीत सकते हैं। इसी वजह से मकर राशि के लड़कों की किस्मत में अक्सर सुंदर पत्नियां आती है, जो जीवन भर उनका साथ देती हैं।
कन्या राशि
इस राशि के लड़के दिखने में काफी आकर्षक होते हैं। उनका रूप रंग और आंदाज काफी अच्छा होता है। इनके रूप को देखकर कोई भी लड़की आसानी से इन पर मोहित हो सकती है। इस वजह से कन्या राशि के लड़कों के जीवन में अक्सर खूबसूरत पत्नियां आती हैं। इनकी पत्नियां इनके प्रति काफी निष्ठावान होती हैं। कन्या राशि के लड़के काफी रोमांटिक होते हैं।