फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jyotish Upay: जीवन में बार-बार मिल रही है असफलता तो आजमाएं ये उपाय, दूर हो सकती है आपकी परेशानी

Sun, 17 Apr 2022 06:57 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 17 Apr 2022 06:57 AM IST
विज्ञापन
safalta prapti ke upay jyotish upay for success in life in hindi
जीवन में बार-बार मिल रही है असफलता तो आजमाएं ये उपाय - फोटो : iStock
Jyotish Upay: जीवन में हर कोई सफल इंसान बनना चाहता है। इसके लिए कई लोग जी तोड़ मेहनत भी करते हैं, लेकिन अक्सर देखा जाता है कि व्यक्ति के लगातार मेहनत करने के बावजूद भी उसको वो परिणाम प्राप्त नहीं हो पाता, जो उसे मिलने चाहिए। ऐसे में यदि लगातार असफलताओं का सामना करना पड़े तो व्यक्ति निराश हो जाता है। ऐसी परिस्थिति में लोग ज्योतिष का सहारा लेते हैं। ज्योतिष में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जो हमारे काम आ सकते हैं। मान्यता है कि यदि ज्योतिष के इन उपायों को नियम और पूर्ण विश्वास के साथ किया जाए तो ये अवश्य ही फलीभूत होते हैं और व्यक्ति को समस्याओं से मुक्ति मिलती है। साथ ही इन उपायों के जरिए जीवन में सुख समृद्धि लाई जा सकती है। आज हम आपके लिए ज्योतिष के कुछ ऐसे ही उपाय लेकर आए हैं, जो सफलता पाने में जरूर आपकी मदद करेंगे। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में... 

 
safalta prapti ke upay jyotish upay for success in life in hindi
जीवन में बार-बार मिल रही है असफलता तो आजमाएं ये उपाय - फोटो : iStock
गणेश जी की आराधना

यदि आपको बार-बार किसी काम में असफलता मिल रही है, तो किसी भी काम की शुरुआत गणेश जी की आराधना से करें। वहीं यदि किसी आवश्यक कार्य के लिए जा रहे हैं तो श्री गणेशाय मंत्र का जाप करें। इससे कार्य में सफलता मिलती है। 

safalta prapti ke upay jyotish upay for success in life in hindi
जीवन में बार-बार मिल रही है असफलता तो आजमाएं ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
पंचमुखी हनुमान जी की पूजा 

कार्यक्षेत्र में लगातार मेहनत के बाद भी सफलता का श्रेय कोई और ले जाता है, तो पंचमुखी हनुमान की पूजा करें। पूजा के दौरान एक नारियल को मौली में लपेटकर चावल, सिंदूर और पुष्प आदि हनुमान जी को अर्पित करें। इस उपाय से आपके सफलता के योग बनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
safalta prapti ke upay jyotish upay for success in life in hindi
जीवन में बार-बार मिल रही है असफलता तो आजमाएं ये उपाय - फोटो : iStock
नकारात्मक शक्तियों से बचाव के लिए उपाय 

एक काले रंग का सूती धागा लें। अब उस धागे में जितनी आपकी उम्र है उतनी गांठें बांधें। अब इन गाठों पर तुलसी, केले का अर्क और पीला सिंदूर लगाएं। इसके बाद इस धागे को मंदिर में चढ़ाने के बाद इस धागे को अपने दाहिने कंधे पर बांध लें। इसे 21 दिन तक बांध कर रखें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होंगी और आपकी सफलता के रास्ते खुलेंगे।

विज्ञापन
safalta prapti ke upay jyotish upay for success in life in hindi
जीवन में बार-बार मिल रही है असफलता तो आजमाएं ये उपाय - फोटो : Pixabay
काले कुत्ते को भोजन कराएं 

काले कुत्ते की सेवा करें और उसे नियमित भोजन कराएं। इसके अलावा अपने पितरों से क्षमायाचना करें। माना जाता है कि इससे आपका भाग्य साथ देने लगता है और समस्याओं का अंत होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed