हिंदू सनातन धर्म में कलाई पर लाल धागा, मौली, नाड़ा बांधने की परंपरा बहुत पहले से चली आ रही है। कलाई पर बांधे जाने वाले धागे को मौली या रक्षासूत्र भी कहा जाता है। पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान और विशेष तिथियों पर मंत्र उच्चारण करते हुए यह धागा बांधा जाता है। इसके बिना पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। कलाई पर बांधी जाने वाली मौली में तीन और पांच रंग के धागे होते हैं। मौली बांधने के धार्मिक लाभ तो होते ही हैं यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद रहती है। तो चलिए जानते हैं कि कब से चली आ रही है मौली बांधने की परंपरा और क्या हैं इसके धार्मिक एवं स्वास्थ्य लाभ...
हाथ पर बंधे लाल धागे का धार्मिक लाभ होने के साथ सेहत के लिए भी होता फायदेमंद
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Sat, 06 Feb 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
