Ravivar Ke Upay in Hindi: जीवन की इस आपाधापी में हर कोई दो पैसे कमाने और बचाने के लिए दिन-रात मेहनत करता है। कुछ लोगों को कम मेहनत में ही अच्छी सफलता मिल जाती है। वहीं कुछ लोगों को तमाम कोशिशों के बावजूद भी मेहनत के मुताबिक न तो धन मिलता है और न ही उसकी बचत हो पाती है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे- कुंडली में कोई अशुभ योग, खराब ग्रह या वास्तु दोष। हालांकि ज्योतिष में इन समस्याओं को ठीक करने के लिए कई उपाय भी बताए गए हैं। सुख-समृद्धि और धन का कोष बढ़ाने के लिए रविवार को कुछ उपाय करने से धन, वैभव और यश में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं और नौकरी कारोबार में भी लाभ होता है। तो चलिए जानते रविवार के इन्हीं उपायों के बारे में...
Vidur Niti: ऐसे लोगों के घर पर कभी नहीं होती है बरकत, हमेशा दूर रहती हैं मां लक्ष्मी
2 of 6
Ravivar Ke Upay: कर्ज से मुक्ति और मान-सम्मान में वृद्धि के लिए रविवार को जरूर करें ये अचूक उपाय
- फोटो : iStock
रविवार का दिन प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन प्रातः स्नान के बाद उगते हुए सूरज को जल जरूर दें। कहा जाता है कि इस दिन भगवान सूर्य की विधि-विधान से पूजा-आराधना करने से तमाम तरह की बाधाएं दूर होती हैं और नौकरी कारोबार में सफलता मिलने लगती है।
3 of 6
Ravivar Ke Upay: कर्ज से मुक्ति और मान-सम्मान में वृद्धि के लिए रविवार को जरूर करें ये अचूक उपाय
- फोटो : iStock
आर्थिक समस्याओं से निजात पाने और बाधाओं को दूर करने के लिए रविवार के दिन किसी सरोवर या नदी के किनारे जाकर मछलियों को आटे की गोली खिलाएं। यदि कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर है तो मछलियों को आटा खिलाने से लाभ मिलेगा। साथ ही कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी।
4 of 6
Ravivar Ke Upay: कर्ज से मुक्ति और मान-सम्मान में वृद्धि के लिए रविवार को जरूर करें ये अचूक उपाय
- फोटो : iStock
यदि आप धन संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं तो इससे निजात पाने के लिए रविवार के दिन के तीन नई झाड़ू खरीद कर घर ले आएं। इसके बाद अगली सुबह देवी के मंदिर में इसे चुपचाप रख आएं। इस बात का ख्याल रखें कि आपको कोई इस कार्य के लिए टोके नहीं। जल्द ही धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगेगी।
Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन करें ये आसान उपाय, जाग उठेगी सोई हुई किस्मत
5 of 6
Ravivar Ke Upay: कर्ज से मुक्ति और मान-सम्मान में वृद्धि के लिए रविवार को जरूर करें ये अचूक उपाय
- फोटो : iStock
यदि आप आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं तो रविवार के दिन अपने घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में वास करती हैं।