Rath Saptami Zodiac Predictions 2026: रथ सप्तमी इस बार 25 जनवरी, रविवार को पड़ रही है। पंचांग के अनुसार जिस दिन सप्तमी तिथि रविवार को आती है, उस दिन भानु सप्तमी मनाई जाती है, जिसे रथ सप्तमी भी कहा जाता है। इस दिन विशेष ग्रह-संयोगों के कारण यह अत्यंत शुभ माना जाता है। इस बार की भानु सप्तमी पर मकर राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल की उपस्थिति से चतुर्ग्रही योग बन रहा है, जो दिन को और भी प्रभावशाली बनाता है।
Surya Gochar 2026: फरवरी में सूर्य ग्रह 3 बार करेंगे गोचर, इन 5 राशियों को मिलेगी सफलता
रथ सप्तमी पर बनने वाले 4 प्रमुख राजयोग बुधादित्य योग, शुक्रादित्य योग, लक्ष्मी नारायण योग और आदित्य-मंगल योग विशेष रूप से 3 राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होंगे। इन राशियों के जातकों को इस दिन करियर में उन्नति, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि और नए अवसरों का लाभ मिलने की संभावना है। यही कारण है कि यह दिन न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से, बल्कि व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में भी अत्यंत शुभ माना जाता है।
Kamzor Surya Ke Lakshan: कैसे पहचाने कुंडली में खराब है सूर्य? जानें लक्षण और इससे बचने के उपाय
2 of 4
नौकरी पेशा लोग अपने कार्यक्षेत्र में नए अवसर या जॉब का प्रस्ताव पा सकते हैं।
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
भानु सप्तमी का दिन तुला राशिवालों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दिन आप किसी मंदिर या तीर्थ स्थान की यात्रा कर सकते हैं, या किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। ऐसा करने से आपके करियर में तरक्की के रास्ते आसान होंगे। व्यापार में तुला राशि के जातकों को नई डील या पार्टनरशिप मिल सकती है। वहीं नौकरी पेशा लोग अपने कार्यक्षेत्र में नए अवसर या जॉब का प्रस्ताव पा सकते हैं, या वर्तमान नौकरी में पदोन्नति का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि इस दिन विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों से सतर्क रहना आवश्यक है, क्योंकि वे आपकी प्रगति में बाधा डाल सकते हैं।
3 of 4
व्यवसाय में लगे वृश्चिक जातकों को अपने योजना और रणनीति पर ध्यान देना होगा।
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
भानु सप्तमी वृश्चिक राशिवालों के लिए भी लाभकारी योग बना रही है। आज आपको कोई नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। यह प्रोजेक्ट आपके करियर में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकता है। व्यवसाय में लगे वृश्चिक जातकों को अपने योजना और रणनीति पर ध्यान देना होगा। पिता या किसी वरिष्ठ का सहयोग आपके काम को सफल बनाने में मदद कर सकता है। मेहनत और सतर्कता से ही इस दिन के फल की प्राप्ति संभव होगी।
4 of 4
कुंभ राशि के लोग सफलता की ओर बढ़ सकते हैं।
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
भानु सप्तमी कुंभ राशि वालों के लिए भी शुभ परिणाम देने वाला दिन है। विशेष रूप से विदेश में नौकरी या करियर बनाने का सपना देखने वाले जातकों के लिए खुशखबरी आ सकती है। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगे कुंभ राशि के लोग सफलता की ओर बढ़ सकते हैं। हालांकि, इस समय किसी पर अंधविश्वास या पूरी तरह भरोसा करना हानिकारक हो सकता है। मेहनत और सतर्कता से आप इस अवसर का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा लोग आपसे मदद की उम्मीद रखेंगे, इसलिए अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य को समझते हुए कदम उठाना जरूरी है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।