फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Ketu Gochar 2023: अक्तूबर में राहु केतु करेंगे राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों के जीवन में आ सकती है परेशानी

Mon, 13 Mar 2023 11:03 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 13 Mar 2023 11:03 AM IST
विज्ञापन
Rahu Ketu Gochar in Meen and Kanya Rashi may increase problems for these zodiac signs
राहु केतु गोचर 2023 - फोटो : अमर उजाला

Rahu Ketu Gochar in Meen and Kanya Rashi: ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु ग्रह को अशुभ ग्रह माना गया है। लेकिन राहु और केतु जातक की कुंडली में अपनी-अपनी दशाओं के अनुसार फल देते हैं। राहु और केतु अक्टूबर 2023 में मीन और कन्या राशि में गोचर करेंगे। जहां राहु अपनी वक्री गति में 30 अक्टूबर 2023 को दोपहर 2:13 बजे मेष राशि से मीन राशि में प्रवेश करेगा। वहीं केतु तुला राशि से निकलकर 30 अक्टूबर 2023 को दोपहर 2:13 बजे कन्या राशि में गोचर करेगा। छाया ग्रहों का यह गोचर इन चार राशियों के जीवन में कष्टकारी परिवर्तन लाएगा। इन राशियों को काफी सतर्क और चौकस रहना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 


Shani Nakshtra Parivartan: 15 मार्च को शनिदेव करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशि वालों को मिलेंगे अच्छे अवसर

Grah Gochar: शुक्र ग्रह मेष राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Rahu Ketu Gochar in Meen and Kanya Rashi may increase problems for these zodiac signs
राशि

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए राहु केतु के ये गोचर अनुकूल नहीं हैं। इन छाया ग्रहों के गोचर के प्रभाव से आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। इसके अलावा इन जातकों का वैवाहिक जीवन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। आप अपने साथी के साथ बेकार के झगड़ों में पड़ सकते हैं। इसीलिए मेष राशि के जातकों को थोड़ी शांति बनाए रखने की जरूरत है। 

Rahu Ketu Gochar in Meen and Kanya Rashi may increase problems for these zodiac signs
राशि

वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए छाया ग्रहों का गोचर मुश्किलों भरा हो सकता है। इस राशि के जातकों को अपने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके परिणामस्वरूप यह गोचर आपके लिए अनुकूल नहीं हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से भी यह गोचर चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसके अलावा दाम्पत्य जीवन में भी बड़ा विवाद हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahu Ketu Gochar in Meen and Kanya Rashi may increase problems for these zodiac signs
राशि

कन्या राशि
कन्या राशि केजातकों के लिए, राहु-केतु का गोचर उनके जीवन के कई  क्षेत्रों में चुनौतियां ला सकता है। व्यापरियों के लिए ये गोचर नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें और अपनी वाणी पर भी संयम रखने की जरूरत है। 

विज्ञापन
Rahu Ketu Gochar in Meen and Kanya Rashi may increase problems for these zodiac signs
राशि

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए राहु-केतु का गोचर परेशानी ला सकता है। आप इस दौरान आर्थिक रूप से कमजोर हो सकते हैं। व्यवसाय में सोच समझकर निवेश करें, आपको काफी बड़ा नुकसान हो सकता है। घर पर भी अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाएं रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed