Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu: राहु भी देता है शुभ फल, जानें राहु से जुड़ी खास बातें

Sat, 11 Apr 2020 08:19 PM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Sat, 11 Apr 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
rahu grah auspicious and inauspicious signs in hindi shubh ashubh prabhav
ज्योतिषशास्त्र में 9 ग्रहों का वर्णन हैं और इन्हीं में से एक है राहु। राहु को अशुभ फल देने वाला ग्रह माना जाता है, इसलिए राहु का नाम सुनते ही मन में डर और तरह- तरह की आशंकाए पैदा हो जाती हैं, परंतु ऐसा नहीं है कि राहु हर समय अशुभ फल दे। कुछ परिस्थितियों में राहु शुभ फल भी देता है।  राहु ग्रह के शुभ फल से व्यक्ति धनवान बन जाता है और  इसकी शुभता की बदौलत व्यक्ति को राजयोग भी प्राप्त हो सकता है। आइए, आज जानते हैं राहु ग्रह के शुभ-अशुभ प्रभाव....


 
Trending Videos
rahu grah auspicious and inauspicious signs in hindi shubh ashubh prabhav
कुंडली में राहु की शुभ-अशुभ स्थिति
  • अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि, शुक्र और बुध लग्न भाव के स्वामी हैं तो राहु शुभ फल दे सकता है। राहु शुक्र, शनि और बुध का मित्र माना जाता है।
  • वहीं अगर कुंडली में सूर्य, चंद्र, मंगल या चंद्रमा लग्न भाव के स्वामी हैं तो राहु से अशुभ फल मिल सकते हैं। क्योंकि राहु इन ग्रहों का शत्रु है।
  •  कुंडली के तीसरे, छठे और ग्यारहवें भाव में राहु शुभ फल देता है।
rahu grah auspicious and inauspicious signs in hindi shubh ashubh prabhav
शुभ राहु का व्यक्ति पर असर
  • कुंडली में राहु शुभ होने पर उस व्यक्ति का स्वभाव कठोर और तेज बुद्धि वाला व्यक्ति होता है।
  • जिन व्यक्तियों की कुंडली में राहु शुभ जगह पर आता है वह व्यक्ति धार्मिक स्वभाव का होता है। ऐसे व्यक्तियों का धर्म-कर्म के कार्यों में मन लगने लगता है।
  • राहु के सकारात्मक प्रभाव से व्यक्ति अध्यात्म के क्षेत्र में आगे बढ़ने लगता है।
  • राहु का शुभ प्रभाव यश और सम्मान के साथ-साथ धनवान भी बना देता है। राहु के शुभ प्रभाव से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
rahu grah auspicious and inauspicious signs in hindi shubh ashubh prabhav
राहु के अशुभ प्रभाव
  • यह राहु का ही अशुभ प्रभाव हैं कि व्यक्ति झूठ, धोखा, छल और कपट जैसी बुरी आदतों का शिकार हो जाता है।
  • व्यक्ति राहु के अशुभ प्रभाव से षडयंत्र और दूसरों को परेशान करने लगता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed