ऐसा कभी-कभी ही होता है कि यह नक्षत्र सोमवार के दिन पड़े। इस दिन ऐसा करेंगे तो आपका भाग्योदय होगा।
इस नक्षत्र के पड़ने से बना है बेहद शुभ संयोग, राशि के अनुसार करें यह उपाय तो होगा भाग्योदय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार्य बुद्धि राम शर्मा के अनुसार, इसी नक्षत्र में भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। पुष्य नक्षत्र को बहुत ही शुभ माना जाता है। 27 नक्षत्रों में पुष्य 8 वां नक्षत्र है। इस नक्षत्र के पड़न से मन शांतिभरा होता है। घर में सुख-समृद्धि रहता है। इस बार आज यह शुभ संयोग बना है। ऐसे में कुछ उपाय आपके जीवन को सुखद बना देंगे।
मेष राशि: इस राशि के जातकों को भगवान शिव का अभिषे करना चाहिए। इसके लिए किसी मीठी चीज का प्रयोग करना चाहिए।
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए यह दिन बेहद शुभ है। इस दिन आपको दही से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को आज के दिन गन्ने के रस से भगवान शिव और नंदी का अभिषेक करना चाहिए।
कर्क राशि: इस राशि के जातकों को लाल रंग की कोई भी खाद्य सामग्री दूध में मिलाकर अभिषेक करना चाहिए। इससे सुख की प्राप्ति होती है
सिंह राशि: इस राशि के जातकों को आज लाल चंदन या रोली पानी में डालकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।
कन्या राशि: इस राशि के जातकों को पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इससे करियर में वृद्धि होती है।