फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology: जीवन में सहनशीलता से भरपूर होते हैं इस राशि के जातक, जानें उनके व्यक्तित्व और सफलता के रहस्य

Sat, 03 Jan 2026 03:09 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 03 Jan 2026 03:09 PM IST
सार

Personality Traits: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियां संघर्ष के बावजूद सफलता पाने वाली होती हैं। जानें कौन सी राशियां मेहनत और धैर्य से अपने जीवन में मुकाम हासिल करती हैं।

विज्ञापन
Zodiac Sign Personality Trait These Zodiac Sign Are Full of Patience makar kumbh vrishchik
हर राशि के जातकों में कुछ खास गुण और कुछ कमजोरियां स्वाभाविक रूप से पाई जाती हैं - फोटो : freepik

Most Patient Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मनुष्य का जीवन ग्रहों और राशियों के प्रभाव से गहराई से जुड़ा होता है। जन्म के समय जिस राशि में चंद्रमा स्थित होता है, वही राशि व्यक्ति के स्वभाव, सोच और जीवन की दिशा को काफी हद तक प्रभावित करती है। यही राशियां यह तय करती हैं कि व्यक्ति किस तरह के अनुभवों से गुजरेगा, उसे जीवन में कैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और किन क्षेत्रों में उसे सहज सफलता मिल सकती है।


Numerology predictions 2026: इन लोगों के लिए शानदार रहेगा साल 2026, जानें आपका मूलांक क्या कहता है
हर राशि के जातकों में कुछ खास गुण और कुछ कमजोरियां स्वाभाविक रूप से पाई जाती हैं, जो उनके फैसलों और जीवन यात्रा को आकार देती हैं। लेकिन ज्योतिष के अनुसार कुछ राशियां ऐसी भी मानी जाती हैं जो काफी संघर्ष करने के बाद ही अपने मुकाम तक पहुंचती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशि।  
January Lucky Rashi: नए साल का पहला महीना किन राशियों के लिए रहेगा शानदार? करियर में होगी तरक्की

Zodiac Sign Personality Trait These Zodiac Sign Are Full of Patience makar kumbh vrishchik
सबसे ज्यादा संघर्ष करने वाली राशि मकर मानी जाती है, - फोटो : freepik

कौन सी हैं वो राशियां 
ज्योतिष के अनुसार सबसे सहनशील राशियां मकर और कुंभ मानी जाती हैं। मकर राशि के जातक अपने धैर्य, संयम और मेहनत के लिए जाने जाते हैं, वहीं कुंभ राशि के लोग भी कठिन परिस्थितियों में शांत और संतुलित बने रहते हैं। वहीं सबसे ज्यादा संघर्ष करने वाली राशि मकर मानी जाती है, क्योंकि इनके लिए जीवन में सफलता पाने के रास्ते कठिन और मेहनत से भरे होते हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर वृश्चिक राशि आती है, जिनके जीवन में भी चुनौतियां और कठिनाइयां अधिक होती हैं, लेकिन ये कठिनाइयां उन्हें और मजबूत बनाती हैं।

Zodiac Sign Personality Trait These Zodiac Sign Are Full of Patience makar kumbh vrishchik
मकर राशि एक ऐसी राशि है जो अपने जातक को सफलता पाने के लिए मेहनत और संघर्ष कराती है। - फोटो : amar ujala

मकर राशि के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य
मकर राशि एक ऐसी राशि है जो अपने जातक को सफलता पाने के लिए मेहनत और संघर्ष कराती है। यह राह आसान नहीं छोड़ती, लेकिन जो लोग धैर्य और मेहनत के साथ आगे बढ़ते हैं, उन्हें अंततः सफलता अवश्य मिलती है। मकर राशि के जातक चुनौतियों से घबराते नहीं हैं और कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत बनाए रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Zodiac Sign Personality Trait These Zodiac Sign Are Full of Patience makar kumbh vrishchik
यदि किसी की कुंडली में चंद्रमा 10वे भाव में किसी भी घर में स्थित है, तो उसे जीवन में कम से कम एक बड़ी विफलता का सामना करना पड़ सकता है। - फोटो : adobe stock

मकर राशि और जीवन में विफलताओं का सामना
यदि किसी की कुंडली में चंद्रमा 10वे भाव में किसी भी घर में स्थित है, तो उसे जीवन में कम से कम एक बड़ी विफलता का सामना करना पड़ सकता है। कभी-कभी यह विफलता इतनी गहरी होती है कि व्यक्ति समाज में खुलकर मिलने-जुलने में संकोच अनुभव करता है। कुंडली के किसी भी घर में चंद्रमा 10वे भाव के साथ होने पर व्यक्ति को कम से कम एक बार लंबे समय तक शर्मिंदगी या कलंक अनुभव करना पड़ सकता है। मकर राशि के जातक इन परिस्थितियों से बच नहीं सकते, लेकिन सही मार्गदर्शन और प्रयास से इसे पार कर सकते हैं।

विज्ञापन
Zodiac Sign Personality Trait These Zodiac Sign Are Full of Patience makar kumbh vrishchik
मकर राशि और भावों का प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि और भावों का प्रभाव

  • मकर राशि जिस भाव में स्थित होती है, उस भाव से मिलने वाले फल में कमी या परेशानी रह सकती है। उदाहरण के लिए:
  • यदि मकर राशि दूसरे घर यानी धन भाव में है, तो धन संग्रह और बैंक बैलेंस अपेक्षाकृत कम रहेगा।
  • अगर दूसरे घर में राहु, मंगल या शनि बैठे हैं या देख रहे हैं, तो किसी का धन बेईमानी या धोखे से लेना भविष्य में भारी नुकसान और परिवारिक समस्याएं ला सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed