Virgo Horoscope Predictions 2023
Kanya Rashifal 2023: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनवरी-फरवरी
आपके लिए वर्ष की शुरुआत चौथे सूर्य और पंचम शनि से हो रही है। मंगल भाग्य स्थान में विराजमान होकर साहस की वृद्धि कर रहे है। माह के मध्य में शनि छठे और सूर्य पंचम में गोचर कर सरकारी लाभ देने वाले होंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में सफलता मिलेगी। गुरु की लग्न पर दृष्टि से आपका समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में जो मौके पर ढूंढ रहे थे वो अब शनि की कृपा से आपको मिलने वाले है। अष्टम में राहु का गोचर स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं है। इस समय मौसमी बीमारी से बचना होगा और किसी को भी धन उधार नहीं दे वरना धन हानि सम्भव है।
फरवरी माह में पंचम में बुध का गोचर और सप्तम में उच्च के शुक्र का गुरु के साथ गोचर सुखदायक रहने वाला है। इस समय आपको संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी वही अपनी पत्नी के साथ काफी अच्छा समय बिताने का मौका मिलने वाला है। इस समय किसी महिला मित्र के साथ साझेदारी में काम शुरू कर सकते है। सूर्य का छठे भाव में शनि का गोचर लोहे,मशीन और कबाड़ का काम करने वालों को मालामाल करने वाला होगा। इस समय आपको रेस्टोरेंट से जुड़े स्टार्टअप में निवेश करना चाहिए। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते है और तंत्र मंत्र में रूचि बढ़ेगी।
मार्च-अप्रैल
मार्च माह में पराक्रमेश मंगल का गोचर दशम भाव को प्रभावित करने वाला होगा। छठे भाव में बैठे शनि के साथ मंगल का दृष्टि संबंध शत्रु नाश करने वाला होगा। दशम में मंगल बेहद बलवान होकर आपको टीम लीड करने का मौका देने वाले है। बुध के नीच भंग राजयोग से इस समय मीडिया,डिजिटल मार्केटिंग में काम कर रहे जातकों के करियर में फायदा होने के योग दिखाई पड़ रहे है। पैतृक संपत्ति का अगर कोई विवाद है तो वो इस माह सुलझ सकता है। कोर्ट केस का निर्णय आपके पक्ष में होगा। अष्टम में राहु के साथ शुक्र की युति किसी महिला की ओर से कष्ट देने वाली हो सकती है। इस समय गुप्त संबंध से बचकर चलना होगा।
अप्रैल माह में उच्च के सूर्य का गोचर आठवें भाव में होगा और आपके धन स्थान को प्रभावित करेगा। इस समय मेष राशि में सूर्य,राहु,बुध की युति दुर्घटना का कारण बन सकती है। इस समय सूर्य राहु ग्रहण योग के कारण आपको आकस्मिक धन हानि भी हो सकती है। धन भाव में केतु का गोचर इस समय वाणी को कड़वी कर सकता है जो कि कुटुंब में कलह का कारण बन सकता है। हालांकि भाग्य में स्वराशि के शुक्र कार्य को गति को अटकने नहीं देंगे। आपकी पत्नी इस समय आपकी सहायक सिद्ध होगी। माह के अंत में गुरु 22 अप्रैल को मीन राशि से मेष राशि में संचरण करेंगे और आठवें भाव में गुरु चांडाल दोष का निर्माण होगा जिससे की आपको कष्ट उठाना पड़ सकता है।
मई-जून
मई का माह आपको बेहद परेशान करने वाला है। इस समय जीवन उतार चढ़ाव से भरा हुआ रहने वाला है। आपको अपनी नौकरी में भी कई दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। इस मई कई मानसिक चिंता आपको परेशान करेगी। इस समय वाहन सावधानी से चलाये। लाभ भाव में नीच के मंगल का गोचर व्यापार में नुकसान का संकेत दे रहा है। अगर आप विदेशी कारोबार से जुड़े है तो लेन देन में बेहद सावधानी रखने का समय है। इस समय आपके खिलाफ गुप्त रूप से कोई साजिश भी की जा सकती है। माह के अंत में भाग्य में सूर्य और दशम शुक्र आपको थोड़ी राहत देने वाले होंगे। पिता और गुरु की कृपा से कुछ अटके काम पूरे होंगे।
जून का माह उपेक्षाकृत अच्छा रहने वाला है। इस माह भाग्य भाव में सूर्य और दशम में बुध के आने से छात्रों को राहत मिलेगी। शुक्र का गोचर लाभ स्थान में होने से स्त्री जातकों को अच्छे मौके मिलने वाले है। इस समय सिनेमा जगत से जुड़े जातक अपने करियर में बढ़िया उन्नति करने वाले है। सूर्य का गोचर इस समय आपको सरकारी पक्ष से लाभ दिलाने वाला होगा। कार्य स्थल पर आप बढ़िया प्रदर्शन करने वाले होंगे। इस समय युवा जातकों के प्रेम प्रस्ताव को स्वीकार किया जा सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में इस समय रोमांस चरम पर होगा। यौन सुख की तीव्र इच्छा प्रेमी की ओर आपको आकर्षित करेगी। शनि की अष्टम पर दृष्टि से कोई गुप्त मदद मिल सकती है।
जुलाई-अगस्त
जुलाई माह में लाभ स्थान में बन रही सूर्य बुध की युति आपको बेहद लाभ प्रदान करने वाली होगी। इस समय सरकारी नौकरी कर रहे जातक अपनी बुद्धि के प्रभाव से किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति करने में सफल होंगे। इस समय छठे भाव में विराजमान शनि पर केतु की दृष्टि होगी जिसकी वजह से आपको नौकरी बदलने का प्रस्ताव आ सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। बारहवें भाव में विराजमान मंगल शुक्र की युति इस समय भोग को बढ़ाने वाली होगी। स्त्री वर्ग को इस समय अपने प्रेम संबंध को लेकर सावधान रहना होगा अन्यथा आपको बदनामी झेलनी पड़ सकती है।
अगस्त माह में आठवें भाव के स्वामी मंगल का लग्न में गोचर आपके साहस को बढ़ाने वाला होगा। इस समय आपको किसी के द्वारा गुप्त मदद मिल सकती है। आपको इस माह अहंकार और घमंड से बचना होगा। भाग्येश शुक्र 4 अगस्त को लाभ स्थान में गोचर कर धन की वृद्धि करवाने वाले होंगे। इस समय जो जातक सौंदर्य प्रसाधन के कारोबार से जुड़े है उन्हें लाभ होगा। आपके प्रेम संबंध इस समय बेहतर होने की उम्मीद की जा सकती है। नवविवाहित स्त्री गर्भ धारण करने की अगर सोच रही है तो उत्तम समय है। इस माह बारहवें भाव में सूर्य बुध की युति बलवान होकर विदेश से आपको लाभ देने वाली होगी।