फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ राशिफल 2018: नए साल में आपकी हर सोची-समझी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी

Wed, 27 Dec 2017 07:29 AM IST
पं जयगोविंद शास्त्री, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य Updated Wed, 27 Dec 2017 07:29 AM IST
विज्ञापन
yearly aquarius horoscope 2018

साल का फलादेश कहता है कि 2018 में आपकी हर सोची-समझी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी, क्योंकि वर्ष के आरंभ से ही सात ग्रह आपके पक्ष में गोचर कर रहे हैं। शत्रुओं पर विजय तथा कोर्ट-कचहरी में निर्णय आपके पक्ष में जाने के योग बन रहे हैं। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि और मांगलिक कार्यों के सुअवसर आएंगे।



पढ़ें- राशिफल 2018: जानिए कैसा रहेगा सभी राशि वालों के लिए नया साल, पढ़ें वार्षिक राशिफल


 
yearly aquarius horoscope 2018
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign

जहां एक ओर शुक्र, शनि एवं सूर्य का एक साथ आय भाव में गोचर करना धनवृद्धि एवं नए अनुबंध पर हस्ताक्षर कराएगा, वहीं व्यापारी वर्ग के लिए कार्य-व्यापार में मजबूती प्रदान करेगा। हालांकि, यह साल आपको आर्थिक स्तर पर ज्यादा सतर्क रहने की भी सलाह दे रहा है। आयात-निर्यात का व्यापार करने वालों के लिए वर्ष बेहतरीन सफलता देगा, मगर यहां भी आपको विशेष सावधानी रखने की जरूरत होगी।


 
yearly aquarius horoscope 2018
planet

साल 2018 में बृहस्पति का मंगल के साथ भाग्य भाव में गोचर करना भी कुंभ राशि वालों के लिए वरदान की तरह है, विशेषकर विद्यार्थी वर्ग या प्रतियोगिता में बैठने वालों की सफलता की संभावना अधिक रहेगी।  उच्च शिक्षा के लिए समय अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपकी मेहनत रंग लाएगी। अक्तूबर से गुरु का कर्मभाव में जाना नौकरी में पदोन्नति के साथ-साथ स्थान परिवर्तन के योग भी बनाएगा। करियर के लिहाज से आपके लिए शिक्षण कार्य, पेट्रोल, गैस, होटल्‍स, कोयला, केमिकल्स, ट्रांसपोर्ट, रियल एस्टेट, सीमेंट जैसे क्षेत्र बेहतर साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
yearly aquarius horoscope 2018

परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। कुल मिलाकर इस साल आपकी जिंदगी आनंद में कटने वाली है, लेकिन इस खुशी में सेहत को नजरअंदाज करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। आपको एसिडिटी, जोड़ों के दर्द, हृदय, विष, नेत्र रोग, मिर्गी आदि रोगों से बचने की विशेष सलाह है। 

 

विज्ञापन
yearly aquarius horoscope 2018
​साल के उपाय
करें शनि मंत्र का जाप। इस साल शनि स्तोत्र एवं कवच का पाठ करना अथवा उनका मंत्र जाप करना शनि जनित दोषों से मुक्ति दिलाएगा। वहीं पंचामृत से रुद्राभिषेक कराना भी आपको सभी कष्टों से मुक्ति दिलाएगा। इसके अलावा जरूरतमंदों की मदद करें, शनि की कृपा प्राप्त होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed