फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज इन राशि वालों की आमदनी में इजाफा होगा, जानें अपना राशिफल

Wed, 27 Dec 2017 07:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Wed, 27 Dec 2017 07:26 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal or rashiphal 27th december
zodiac

ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।



पढ़ें- साल 2018 में इन 4 राशियों की पलटेगी की किस्मत, पूरे साल भाग्य रहेगा साथ

मेष राश‌ि: सरकारी काम पूरे होंगे

daily rashifal or rashiphal 27th december
मेष राश‌ि

आज आपका मन अपने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती करने का करेगा। आज कल आपके रिश्तों में सुधार आ रहा है जिससे आपको बहुत खुशी मिल रही है। जो लोग निर्यात से संबंधित व्यवसाय में हैं, आज का दिन उनके लिए बहुत अच्छा है। दूर रह रहे साझेदारों से संबंधित व्यवसाय में भी आपको लाभ होगा। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में भी आपके संपर्क मजबूत होने की संभावना है। व्यवसाय से संबंधित इस शुभ समय का मजा लें।

वृष राश‌ि: आर्थिक सुरक्षा को लेकर आज चिंतित रहेंगे

daily rashifal or rashiphal 27th december
वृष राश‌ि

इस समय आपको अपने काम पर पूरी तरह से ध्यान लगाना चाहिए। इससे आपको खुशी मिलेगी। अगर आपका दिमाग भटकता रहा तो हो सकता है, आप अपना समय व ऊर्जा बेकार के कामों में ही खर्च कर दें। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को किसी नई योजना पर काम करना शुरू करना चाहिए। इससे आपके करियर में वृद्धि ही होगी। अपनी आर्थिक सुरक्षा को लेकर आप थोड़ी चिंता में पड़ सकते हैं। हो सकता है, परिवार के सदस्य कुछ बड़ी रकम आपसे मांग रहे हों पर आपको लगता है कि उस रकम की वापसी नहीं होगी। इससे आपके रिश्ते भी खराब हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: साझेदारी में नुकसान हो सकता है

daily rashifal or rashiphal 27th december
म‌िथुन राश‌ि

नए विचारों से काम करने के कारण आपका व्यावसाय बहुत ही अच्छा रहेगा। अपने अधिकारियों को अपना उत्साह दिखाने की कोशिश करें। कुछ को इसका प्रतिफल पदोन्नति के रूप में भी मिल सकता है। ये अपनी कार्य क्षमता दिखाने का सबसे अच्छा मौका है, इससे आप जो चाहें वो पा सकते हैं। आपके ग्रह और सितारे इस हक में नहीं हैं कि आप साझेदारी में कोई काम करें। अगर आप अपने देश में अपना व्यवसाय बंद करके कहीं और व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो अभी यह भी आपके लिए ठीक नहीं। 

विज्ञापन

कर्क राशि: आज विदेश से अच्छे प्रोजेक्ट मिल सकते हैं

daily rashifal or rashiphal 27th december
कर्क राशि

आज आपका सामाजिक जीवन बहुत सी गतिविधियों से भरा रहेगा। आप अपने देस्तों के साथ खूब मजा करेंगे और साथ ही अपने काम में मिली सफलता का भी मजा लेंगे। इस समय का पूरा आनन्द लें क्योंकि बाद में आपको बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन समूह के साथ मिलकर काम करने के लिये बेहतर है। आपके द्वारा अपने समूह के सदस्यों को प्रेरणा देना सभी की उत्सुकता का केन्द्र बनेगा। हो सकता है कि आपकी पदोन्नति समूह नायक के बतौर हो जाए। स्वयं के व्यवसाय में कार्यरत्त उद्यमियों को विदेशी प्रोजेक्ट मिल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed