{"_id":"584421464f1c1bda63a85f6d","slug":"weekly-rashiphal-5-december-to-11-december","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस हफ्ते सितारों की चाल बनाएगी किस राशि को मालामाल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
इस हफ्ते सितारों की चाल बनाएगी किस राशि को मालामाल
Mon, 05 Dec 2016 08:33 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी
Updated Mon, 05 Dec 2016 08:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
राशिचक्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिसंबर महीने के दूसरे हफ्ते में सितारों की चाल आपकी राशि पर क्या असर होगा। क्या हफ्ता आपके लिए शुभ मंगलदायी होगा और आपकी आर्थिक परेशानी दूर होगी क्योंकि इस हफ्ते कई राशियों में लाभ का योग बना हुआ है। अन्य मामलों में भी आपके लिए यह हफ्ता आपके लिए कैसा है जान लीजिए।
मेष राशिः कार्यस्थल पर थोड़ा सचेत रहें
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
इस सप्ताह आप अधिक कार्यभार के चलते काफी व्यस्त और तनावग्रस्त रह सकते हैं। निजी और व्यवसायिक जिंदगी में आपको इस दौरान संघर्ष करना पड़ सकता है। आप अपने साथी को नज़रंदाज़ भी कर सकते हैं जिससे साथी की नाराजगी आपको झेलनी पड़ सकती है। घर और दफ्तर के जीवन में संतुलन लाने का प्रयास करें तो बेहतर रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते अपना समय, अपना ध्यान और उर्जा इस समय पूर्णत: काम पर लगाने की आवश्यकता भी हो सकती है। कार्यस्थल पर थोड़ा सचेत रहें और बेफिजूल की बहस में न ही पड़ें तो अच्छा रहेगा।
वृष राशिः कोई खुशखबरी मिल सकती है
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
यह सप्ताह आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। संभव है कि यह अच्छी खबर आपको अपने संबंधियों से प्राप्त हो। घर-परिवार में भी समृद्धि बनी रहने के आसार हैं। लेकिन इस हफ्ते अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपमें से जो व्यक्ति पेट या लीवर के रोग से पीड़ित है उन्हें आवश्यक परहेज करने चाहिये। नियमित योग करने से राहत मिल सकती है लेकिन चिकित्सकीय सलाह में लापरवाही न करें। कार्यस्थल पर थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अपने रिश्ते में गहराई लाने के लिए अपने व्यवहार में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता हो सकती है। साथी की बातों को समझें और अपने मन की बात भी उनसे सांझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशिः इस हफ्ते सेहत के मामले में विशेष सजग रहें
4 of 13
मिथुन
इस सप्ताह आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने साथ-साथ आपको अपने परिवार के स्वास्थय का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। किसी गंभीर रोग के होने के आसार हैं। काम को लेकर तनाव ना लें और इसका असर अपनी सेहत पर ना पड़ने दें। इस सप्ताह स्वयं को आराम दे और यात्रा करने से बचें। यदि शारीरिक रूप से थोड़ा भी असहज महसूस करें तो चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। हालांकि किसी भी तरह से घबराने की आवश्यकता नहीं है, साथी और परिवार के सहयोग से आप जल्द ही स्वस्थ हो सकते हैं। सप्ताहांत तक स्थिति काफी हद तक बेहतर होने के आसार हैं।
विज्ञापन
कर्क राशिः आर्थिक मामले में लापरवाही से बचें
5 of 13
कर्क राशि
इस सप्ताह आपके जीवन के सभी पहलुओं में विकास तो होगा किन्तु मंद गति से। इस समय यदि आप अपने करियर से संबंधित कोई निर्णय लेना चाहते है तो यह आपके लिए हितकारी होगा। हालाँकि व्यवसायियों के लिए यह समय निवेश करने के लिए उपयुक्त नहीं है, क्योंकि हानि होने के प्रबल आसार है। कार्यभार के चलते अपने स्वास्थय के साथ खिलवाड़ ना करें। खानपान का विशेष ध्यान रखें। परिवार के साथ आप कहीं घूमने जाने का विचार बना सकते है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।