इस हफ्ते जहां शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेगा और उदय होगा वहीं चन्द्रमा मिथुन, कर्क और सिंह राशि में गोचर करेगा। ऐसे में यह हफ्ते किन किन राशि वाले के लिए भाग्यशाली और लाभदायक रहेगा और किनके लिए नुकसानदेय, देखिए क्या कहते हैं सितारे।
मेष राशिः परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
इस सप्ताह आपके लिये अपने काम पर ध्यान लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है इस एक कारण हड़बड़ी दिखाना भी हो सकता है। संभव है कि आप इस सप्ताह किसी जल्दबाजी में रहें लेकिन याद रखें फसल समय आने पर ही पक कर तैयार होती है। इसलिये आप भी अपने काम में ध्यान लगाने की कोशिश करें अपेक्षानुसार परिणाम भी समय आने पर आपको जरुर मिलेगा। चाटुकार लोगों से थोड़ा सतर्क रहने की भी आपको आवश्यकता है। आर्थिक तौर भी आपको पिछले कुछ समय से यदि परेशानी आ रही है तो थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है।
सुखद समाचार मिलने की उम्मीद कर सकते हैं
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
इस सप्ताह आप कुछ सुखद समाचार मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। व्यवसायिक स्तर पर अपनी और से भरसक प्रयास करें सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। यदि कोई काम रुका हुआ है तो प्रयासरत रहें बात बन सकती है। यदि किसी नई परियोजना की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसके लिये यह समय उचित है लेकिन तमाम पहलुओं पर एक बार अच्छे से विचार-विमर्श जरुर करें। नौकरीपेशा जातक भी अपने प्रदर्शन को बेहतर कर सकते हैं जो जातक वर्तमान कार्यस्थल से असंतुष्ट हैं उन्हें कोई बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकता है। इस सप्ताह आपको अपने परिवार की जरुरतों की और भी ध्यान देने की जरुरत पड़ सकती है। व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाकर रखें।
मिथ्ाुन राशिः कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
यह सप्ताह आपके लिये व्यस्तताओं भरा हो सकता है अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। हो सकता है प्रियजनों के लिये समय निकालपाना भी आपके लिये मुश्किल हो, अपने व्यस्त कार्यक्रम के बारे में पहले से ही अवगत करवा देना आपके लिये बेहतर रहेगा अन्यथा व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बना कर चलें। व्यवसायी जातक यदि किसी नई परियोजना पर काम शुरु करना चाहते हैं तो सप्ताह के आरंभ में ही कर लें सप्ताहांत का समय कुछ भी नया शुरु करने के मामले में आपके लिये उचित नहीं है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा और तय समय पर लक्ष्यों तक पंहुचने में कामयाबी भी आपको मिल सकती है।
कर्क राशिः आर्थिक दृष्टि से थोड़ा खर्च पर नियंत्रण करें
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
यदि पिछले कुछ समय से आपका किसी के साथ विवाद चल रहा है तो इस सप्ताह आपको इससे निजात मिल सकती है। समझदारी से उठाया गया एक छोटा सा कदम दुश्मनी को दोस्ती में बदल सकता है। व्यावसायिक स्तर भी इस सप्ताह लक्ष्यों को हासिल करना आपके लिये चुनौतिपूर्ण हो सकता है। रोमांटिक जीवन की अगर बात करें तो यह सप्ताह आपके लिये काफी खुशमिजाज है। विशेषकर उन अविवाहित जातकों की मुराद इस सप्ताह पूरी हो सकती है जो अपने जीवन में प्यार का कमल खिलने का इंतजार कर रहे हैं। विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहने और संबंधों में प्रगाढ़ता आने की उम्मीद की जा सकती है। आर्थिक दृष्टि से थोड़ा खर्च पर नियंत्रण करें।