साल 2016 अपने अंतिम पायदान पर कदम रखने जा रहा है। ऐसे में यह हफ्ता आपके लिए कैसा रहेगा, क्या जाते जाते यह साल आपकी किस्मत को चमका जाएगा या अभी आपको और इंतजार करना होगा। जानिए इस पूरे हफ्ते आपके लिए सितारों की चाल का क्या है प्रभाव।
मेष राशिः कामकाज में कुछ बाधाएं पैदा हो सकती हैं
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
यह सप्ताह आपके खुशनुमा माहौल को थोड़ा बिगाड़ सकता है। आपके कामकाज में कुछ बाधाएं पैदा हो सकती हैं। हो सकता है आपको आर्थिक तंगी से भी झूझना पड़े। सिरे चढ़ते हुए काम भी अधर में लटक सकते हैं, चौकन्ने रहें। अपनी वाणी में सपष्टता लायें, कोई भी बात कहने से पहले उसके परिणाम के बारे में जरूर सोचें कुल मिलाकर अपने व्यावहारिक पक्ष पर ध्यान दें। यदि आप पिछले कुछ समय से निरंतर काम कर रहे हैं तो अवकाश लेने के लिये यह बेहतर समय है। हालांकि चिंता करने की बात नहीं हैं यह परिस्थितियां लंबे समय तक नहीं रहेंगी जल्द ही अपेक्षित परिणाम भी मिलने लगेंगे।
वृष राशिः इस सप्ताह आप भाग्यशाली रहेंगे
यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत भाग्यशाली रहने के आसार हैं। व्यवसायिक स्तर पर नवीन योजनाएँ आपके सामने आ सकती हैं और आप इन अवसरों का बेहतर लाभ उठा सकते हैं| हालाँकि व्यक्तिगत स्तर पर आपको अपने स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है। गले व दांत का दर्द आपको चिंता में डाल सकता है। जहाँ तक प्रेम की बात है आपके जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। किन्तु आप साथी के साथ सामंजस्य बनाने में सफल हो सकते हैं।
मिथुन राशिः बढ़ते खर्चे से चिंतित हो सकते हैं
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस सप्ताह आप अपने आस-पास एक उन्मुक्त वातावरण महसूस कर सकते हैं। रचनात्मक क्षेत्र में कार्यरत जातकों के लिये यह बहुत भाग्यशाली साबित हो सकता है। इस सप्ताह आप किसी ऐसे व्यक्ति के प्रभाव से मुक्त हो सकते हैं जिन्होंने आप के जीवन में अपने प्रभाव से आपकी पहचान को दबा कर रखा था। खुद अपने बलबूते पर फैसले लेने से और जो आपको सही लगता है वैसा करने से आप खुद से संतुष्ट हो सकते हैं, यह आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करेगा। कुल मिलाकर करियर के क्षेत्र में चीज़े आपके काबू में रहने के आसार हैं। आर्थिक स्तर पर बेफिजूल खर्चे आपको चिंता में डाल सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिये सलाह है कि व्यक्तिगत एवं व्यवसायिक जीवन में संतुलन बनाकर रखें।
कर्क राशिः लेन-देन अथवा संपत्ति के मामले में न पड़ें
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
यदि पिछले कुछ समय से आप दूसरों पर निर्भर हैं तो इस सप्ताह आप इस निर्भरता से मुक्त होने का प्रयास कर सकते हैं जिसमें आपको कामयाबी मिल सकती है। लेकिन यदि आप इस समय भी दूसरों पर निर्भर रहते हैं विशेषकर निजी मसलों को लेकर तो आपके लिये यह दिक्कत की बात हो सकती है। इस समय किसी लेन-देन अथवा संपत्ति के मामले में न ही पड़ें तो बेहतर रहेगा अन्यथा आपका जीवन कानूनी दांव पेंच में उलझ सकता है। साथी की सेहत का आपको इस समय खास ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। इस समय आप अपने साथी को खुद के बहुत करीब पा सकते हैं।