{"_id":"579337b84f1c1ba07cc4bc70","slug":"weekly-rashiphal-25-to-31-july","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जुलाई के अंतिम सप्ताह में इन राशि वालों की किस्मत चमक सकती है","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
जुलाई के अंतिम सप्ताह में इन राशि वालों की किस्मत चमक सकती है
Tue, 26 Jul 2016 10:51 AM IST
एस्ट्रो योगी
एस्ट्रो योगी
Updated Tue, 26 Jul 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
राशि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस हफ्ते चन्द्रमा का गोचर मेष राशि से लेकर मिथुन राशि के बीच होगा। गुरु राहु और बुध के साथ होंगे, जबकि सूर्य कर्क राशि में शुक्र के साथ होंगे और मंगल का शनि के साथ वृश्चिक राशि में बने रहेंगे। ग्रहों की इस स्थिति में जुलाई का यह हफ्ता आपके लिए कैसा रहेगा, क्या जाते-जाते जुलाई का अंतिम सप्ताह आपकी मनोकामना पूरी करेगा, देखिए कैसा है जुलाई का अंतिम सप्ताह आपके लिए।
मेष राशिः कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुरूप सम्मान नहीं मिलने से निराशा होगी
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
यह पूरा सप्ताह आप अपने नए रिश्ते के बारे मे सोचने मे बिता सकते हैं। इस समय आपके लिए अच्छा होगा कि आप सिर्फ योजनाओं पर विचार करने का काम करें, उन्हे पूरा करने के लिए किसी और समय को चुनें। कार्य स्थल पर आपको अपने काम के अनुसार सम्मान न मिलने के कारण निराशा हो सकती है। अधूरे कामो को पूरा करने का प्रयास कर सकते हैं साथ ही किसी नई योजना का हिस्सा बनने का अवसर भी आपको मिल सकता है।
वृष राशिः कैरियर के मामले में सप्ताह अच्छा रहेगा
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
इस हफ्ते चन्द्रमा का गोचर आपकी राशि से होगा। यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। करियर के लिहाज से कुछ जातकों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं, इसके लिये किसी सुदूर क्षेत्र में भी जाना पड़ सकता है। हो सकता है इसी स्थानांतरण के कारण आपको कुछ जरुरी समस्याओं से भी दो चार होना पड़े लेकिन आपके बेहतर भविष्य के सपने के आगे यह तकलीफें बहुत छोटी नजर आएगी। इस सप्ताह अपनी सेहत के प्रति भी आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। रोमांटिक जीवन अच्छा रहने के आसार हैं आपके हर निर्णय में साथी का सहयोग आपके स्वभाव को प्रसन्नचित बनाए रखने में मददगार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशिः समय आपके लिये बेहतर अवसर लेकर आ सकता है
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
रोमांटिक जीवन के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिये बहुत ही अच्छा है, इस सप्ताह अपने साथी से जो मुलाकातें आपकी होंगी उनके रोमांटिक रहने के आसार हैं। हो सकता है कुछ प्रेमी जातक अपने रिश्ते और आगे बढ़ाने पर मुहर लगाते हुए जीवन भर साथ निभाने का निर्णय लें। करियर के लिहाज से भी यह समय आपके लिये बेहतर अवसर लेकर आ सकता है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सराहनीय रहने के आसार हैं। अपने सहकर्मियों और उच्चाधिकारियों को अपनी प्रबंधकीय क्षमता से प्रभावित करने में कामयाब हो सकते हैं। लेकिन आर्थिक तौर पर आपको अपने खर्चों में थोड़ी कटौती करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
कर्क राशिः परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताने का मौका आपको मिल सकता है
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
यदि बीते दिनों में आप अनेक परेशानियों से घिरे हुए थे तो इस सप्ताह आपकी वे सभी परेशानियां दूर होने की पूरी संभवानाएं हैं। अपने परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताने का मौका आपको मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपको थोड़ी बहुत परेशानी उठानी पड़ सकती हैं लेकिन जल्द ही समाधान भी आपको मिल जायेगा। प्रेमी जातकों की अपने साथी के साथ थोड़ी खटपट होने के आसार हैं, इसलिये संयम और धैर्य से काम लें और केवल अपने बारे में न सोचकर अपने साथी की भावनाओं का भी ध्यान रखें। आर्थिक रुप से देखें तो आपकी स्थिति पहले से बेहतर होने के आसार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।