फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मई का आखिरी सप्ताह बता रहा है किस राशि वालों के सितारे चमकेंगे अब

Sat, 21 May 2016 06:30 PM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Sat, 21 May 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 23 to 29 may 2016
राश‌िचक्र
मई के आख‌िरी हफ्ते में स‌ितारों की चाल आपकी क‌िस्मत को क‌िस ओर ले जा रही है और आपके ह‌िस्से में क्या आ रहा है जानने के ल‌िए पढ़ें साप्ताह‌िक राश‌िफल।

मेष राश‌िः कड़ी मेहनत करते हुए अपने काम पर फोकस करें

weekly rashiphal 23 to 29 may 2016
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign

इस सप्ताह कुछ नए दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है। जो अविवाहित जातक अपने लिये जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं उनकी तलाश पूरी होने की संभावना है। विवाहित जातकों का रोमांटिक जीवन भी बेहतर रहने के आसार हैं। आपका स्वभाव भी इस हफ्ते काफी अच्छा रहने की उम्मीद है। विद्यार्थियों के लिये भी यह सप्ताह काफी अच्छा रहने के आसार हैं। व्यवसायी जातक थोड़ा सचेत रहें विशेषकर साझेदारी के चक्कर में न ही पड़ें तो बेहतर रहेगा। आर्थिक तौर पर भी थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा बशर्ते कड़ी मेहनत करते हुए अपने काम पर फोकस करें।

वृष राश‌िः उत्साहजनक समाचार मिल सकता है

weekly rashiphal 23 to 29 may 2016
वृष राश‌ि

इस सप्ताह आपको कोई उत्साहजनक समाचार मिल सकता है। यदि वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट हैं तो आपको बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद की जा सकती है। वहीं यदि पिछले कुछ समय से कोई समस्या आपको परेशान कर रही है तो उसका समाझान होने के भी आसार हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार होने की संभावना है। व्यवसायी जातकों के लिये निवेश करना फायदे का सौदा साबित हो सकता है। अपनी किसी लंबित परियोजना को क्रियान्वित करने के लिये यह समय बिल्कुल उचित है। आपका रोमांटिक जीवन भी अच्छा रहने के आसार हैं। सप्ताहांत पर आपको परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः कहीं से धन लाभ म‌िल सकता है

weekly rashiphal 23 to 29 may 2016
म‌िथुन राश‌ि

यह सप्ताह आपके जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। अपनी रचनात्मकता और ऊर्जा से आप सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यानाकर्षण करने में कामयाब हो सकते हैं। वहीं सामाजिक तौर पर भी आपका दायरा बढ़ा सकता है। कुछ नए दोस्त आपके सर्कल में जुड़ सकते हैं। व्यवसायी जातकों के लिये भी यह काफी अहम समय है आप अपने रचनात्मक प्रयासों से अपने क्लाइंट की संख्या में इजाफा कर सकते हैं। निवेश करने व नई परियोजना की रुप-रेखा तैयार करने के लिये भी यह समय बिल्कुल उचित है। अनपेक्षित रुप से धन प्राप्ति के योग भी आपके लिये बन सकते हैं। इस सप्ताह आपकी मुलाकात अपने किसी खास से भी हो सकती हैं।

विज्ञापन

कर्क राश‌िः कार्यस्‍थल पर संभलकर काम करें

weekly rashiphal 23 to 29 may 2016
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

कार्य के दबाव के चलते इस सप्ताह आपके स्वभाव में कुछ नकारात्मक परिवर्तन आने की संभावना है, धैर्य बनाये रखें व परिस्थितियों का सही आकलन कर ही कोई निर्णय लें। समझदारी से काम लेने पर आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। बिना किसी ठोस वजह बहसबाजी करना आपके लिये उचित नहीं है, इससे कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा को हानि हो सकती है। आपके रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिये यह उचित समय है, प्रयासरत रहें। रोमांटिक जीवन में आपको कुछ उतार-चढ़ावों का सामना इस सप्ताह करना पड़ सकता है। हो सके तो साथी को समय दें एवं भावनाओं को समझते हुए जरुरतों को पूरा करें। सप्ताहांत पर परिजनों के साथ बेहतर समय बिता सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed