फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यह सप्ताह भाग्यशाली रहेगा मेष राशि वालों के लिए, आपके सितारे कैसे रहेंगे जानिए

Sat, 18 Jun 2016 04:43 PM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Sat, 18 Jun 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 20 to 26 june
ग्रह नक्षत्र

इस हफ्ते की शुरुआत में ही मंगल की चाल बदली है। शुक्र और सूर्य की स्‍थ‌ित‌ि में भी बदलाव हो चुका है। अब चन्द्रमा इस हफ्ते धनु, मकर और कुंभ राश‌ि में गोचर करेंगे। ऐसे में आपकी राश‌ि के ल‌िए यह हफ्ता कैसा रहेगा देख लीज‌िए।

मेष राश‌िः सप्ताह भाग्यशाली रहेगा

weekly rashiphal 20 to 26 june
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign

यह सप्ताह आपके लिये बहुत भाग्यशाली रहने के आसार हैं। गत दिनों से चल रही परेशनियों से निजात मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। इतना ही नहीं आपके संबंधों में भी यदि दूरियां बढ़ गई थी तो एक बार फिर आप अपने चाहने वालों को अपने दिल के करीब पा सकते हैं। दोस्त बड़े काम की चीज होते हैं आपकी मुश्किलों को आसान करने में दोस्तों की अहम भूमिका हो सकती है। घर हो या दफ्तर माहौल आपके अनुकूल रहने के आसार हैं। आपके जीवन में इस सप्ताह सुख समृद्धि में वृद्धि होने की संभावना है।

वृष राश‌ि: सेहत के प्रति सचेत रहें

weekly rashiphal 20 to 26 june
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

सप्ताह का समय आपके अनुकूल हो सकता है यदि आप सचेत रहकर चीजों को ठीक से समझने की कोशिश करें। समस्याओं का बारीकी से आकलन करें समाधान मिल सकता है लेकिन जरा सी लापरवाही जरा सा आवेश आपको दिशा से भटका सकता है और आप परेशानी में पड़ सकते हैं, ऐसे में आपका मानसिक तनाव बढ़ने के पूरे-पूरे आसार हैं। कार्यस्थल पर आप बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। किसी कारण यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं ऐसे में सेहत के प्रति सचेत रहें। आर्थिक रुप से आपके लिये यह सप्ताह पहले से बेहतर रहने की संभावना है। रोमांटिक जीवन का भरपूर आनंद भी आपको मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: नई योजना शुरु करने के ल‌िए सप्ताह अच्छा

weekly rashiphal 20 to 26 june
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign

निर्णय लेने की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिये बहुत अच्छा साबित हो सकता है। इस सप्ताह आप अपने अंदर एक ऐसी ऊर्जा, एक ऐसी शक्ति को महसूस करेंगें जिससे आप अपने रास्ते में आने वाली अड़चनों को आसानी से पार पा सकते हैं। इस समय आप चीजों का अच्छे से आकलन करने में सक्षम हो सकते हैं इस लिहाज से नई परियोजनाओं को क्रियान्वित करने के लिये यह उचित समय हो सकता है। निवेश करने का निर्णय भी आपके लिये फायदेमंद साबित हो सकता है बशर्ते आप बाजार का आकलन अच्छे से कर लें। रोमांटिक जीवन की बात करें तो सप्ताहांत पर अपने चाहने वालों के गिले शिकवे दूर करने का भरपूर अवसर आपको मिल सकता है।

विज्ञापन

कर्क राश‌ि: रूका हुआ पैसा मिलने के आसार हैं

weekly rashiphal 20 to 26 june
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

यह सप्ताह प्रेमी जातकों के लिये बहुत अच्छा साबित हो सकता है। अपने साथी के काफी अच्छा वक्त आप इस सप्ताह बिता सकते हैं। अविवाहित जातक प्रयासरत रहें आपके प्यार से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यस्थल पर हो सकता है इस सप्ताह आपका मन कम ही लगे लेकिन कुछ काम रुचिकर न होते हुए भी करने पड़ते हैं इससे आपके प्रदर्शन पर कोई प्रभाव पड़ने की उम्मीद नहीं है। व्यवसायी जातकों के लिये भी समय उत्साहित नहीं कहा जा सकता आप सामान्य गति से अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर रहें इसके आसार हैं। आर्थिक तौर पर यह आपके लिये अच्छा समय हो सकता है। रूका हुआ पैसा मिलने के आसार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed