फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफलः इन 4 राशि वाले लोगों के व्यावसायिक जीवन में आएगा बड़ा बदलाव

Mon, 18 Dec 2017 08:19 AM IST
amarujala.com-presented by: किरण सिंह
amarujala.com-presented by: किरण सिंह Updated Mon, 18 Dec 2017 08:19 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 18th december to 24th december

ये सप्ताह सभी राशि वालों को व्यावसायिक रूप से काफी प्रभावित करेगा। किसी को फायदा मिलेगा तो किसी की कुंडली में ग्रह - नक्षत्र नुकसान के योग बना रहे हैं। जानिए कैसा रहेगा ये सप्ताह आपके लिए।

मेष राश‌िः व्यावसायिक जीवन में संभलकर चलें

weekly rashiphal 18th december to 24th december
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign

इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में सूर्य के आपकी राशि से नौवें घर में गतिमान होने से आपके भाग्य में बदलाव आ सकते हैं। धार्मिक कर्मकांडों के प्रति आपका रूझान बढ़ सकता है। इस समय आपको अपने व्यावसायिक जीवन में संभल कर चलने की आवश्यकता रहेगी। किसी अप्रत्याशित हानि का सामना करना पड़ सकता है। संपंति संबन्धी विवाद होने के योग हैं। निजी तौर पर आप इन सब से खुद को परेशान और निराश महसूस करेंगे। सप्ताह के मध्य में शुक्र के अष्टम स्थान से नवम भाव में गोचररत होंगे, जिससे आपको भाग्य का साथ मिलना चाहिए, लेकिन शुक्र भी हाल ही में अस्त हुए हैं जिससे हो सकता है आपको अपेक्षित परिणाम न मिलें।

वृष राश‌िः व्यावसायिक जीवन पर ध्यान केन्द्रित करें

weekly rashiphal 18th december to 24th december
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

इस सप्ताह आपकी राशि से आठवें स्थान पर सूर्य के गोचर करने से आपको सेहत संबन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। निजी जीवन में भी दिक्कतें आ सकती हैं और साथ ही आपकी वित्तीय स्थिति भी प्रभावित हो सकती है। अपने व्यावसायिक जीवन पर ध्यान केन्द्रित करने की कोशिश करें। साथ ही सप्तम भाव में गोचररत वक्री बुध आपको संपति संबंधी मामलों में अच्छा लाभ होने के योग बनाते हैं, लेकिन अस्त होने के कारण हो सकता है कोई  सहायता न कर पायें। हालांकि अस्त शनि के चलते आपको लाभ अवश्य मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः सावधानी से करें कोई भी काम

weekly rashiphal 18th december to 24th december
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign

हाल ही में राशि स्वामी बुध आपकी राशि से छठे भाव में वक्री होकर गोचर कर रहे हैं, लेकिन अस्त होने के कारण कोई खास प्रभाव बुध नहीं छोड़ पा रहे हैं। यह समय आपके लिए थोड़ा सचेत रहकर चलने के संकेत कर रहा है। निर्णय लेने में भी आपको परेशानी आ सकती है। शुक्र सप्ताह के आरंभ में राशि स्वामी बुध के साथ ही गोचररत होंगे, लेकिन वह भी हाल ही में अस्त हुए हैं लेकिन सप्ताह के मध्य में शुक्र राशि परिवर्तन कर सप्तम भाव में सूर्य व शनि के साथ आ जाएंगें। शुक्र व शनि दोनों ही सूर्य के साथ होने से अस्त रहेंगे, हालांकि सूर्य धीमी गति से ही सही लेकिन आपके कामकाजी जीवन में प्रगति आने के संकेत कर रहे हैं।

विज्ञापन

कर्क राशिः व्यावसायिक रूप से सुकून का होगा एहसास

weekly rashiphal 18th december to 24th december
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

आप कोई नया व्यवसाय कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति सामान्य रहेगी। छठे घर में सूर्य के प्रभाव के चलते आपके विरोधियों की ताकत कम होगी और आपको व्यावसायिक रूप से सुकून का एहसास होगा। साथ ही बुध के वक्री होकर आपकी राशि से पांचवे घर में गोचर करने से आपको मानसिक असंतुलन का सामना करना पड़ सकता है, व्यावसायिक स्तर पर आपको हानि का सामना भी करना पड़ सकता है, इसलिए कोई भी योजना बनाने से पहले अच्छे से विचार कर लें। शुक्र के पांचवे से छठे घर में गोचर करने से आपके विरोधियों की संख्या बढ सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed