इस हफ्ते की शुरुआत में ही सूर्य का राशि परिवर्तन हो चुका है मध्य में शुक्र वृष राशि में आकर सूर्य से मिलेगा और अंत में बुध के मार्गी होंगे। इस पूरे हफ्ते चन्द्रमा का गोचर कन्या, तुला और वृश्चिक राशि में होगा। ऐसे में आपके लिए यह हफ्ता कितना और किस मामले में सुखद रहेगा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे।
मेष राशिः जीवन में कुछ बेहतर बदलाव संभव है
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
यह सप्ताह आपके लिये काफी रोमांचक हो सकता है। आपके जीवन में कुछ ऐसे बदलाव हो सकते हैं जिनके लिए आप काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। अविवाहित जातकों को अपना जीवनसाथी मिले इसकी भी पूरी संभावना है। विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन भी खुशगवार रहने के आसार हैं। सेहत के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। एक सकारात्मक ऊर्जा के साथ आप अपने कार्यों को अंजाम देंगें। मेहनत के साथ थोड़ी रचनात्मकता आपके कार्य को और बेहतर कर सकती है जिसकी क्षमता आपके अंदर है। व्यावसायिक रुप से भी यदि कोई परियोजना आपकी लटकी हुई है तो प्रयासरत रहें सिरे चढ़ने के आसार हैं। निवेश करना भी फायदेमंद साबित हो सकता है।
वृष राशिः इस सप्ताह आपको अपनी जेब हल्की करनी पड़ सकती है
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
यह सप्ताह आपके लिये सुखद रहने की उम्मीद की जा सकती है। जीवन में कई बार छोटी-छोटी चीजें भी बड़ी खुशी प्रदान करती हैं आपके साथ भी इस सप्ताह ऐसा हो सकता है। किसी पुराने एवं घनिष्ठ मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात करने का अवसर मिल सकता है। यदि कहीं बाहर घूमने के लिये जाने की योजना बना रहें तो यह सप्ताह उसके लिये बिल्कुल उचित है। अपने साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर आपको मिल सकता है। यदि गत दिनों से कोई दिक्कत आपको परेशान कर रही है तो उसका भी समाधान होने के आसार हैं। कामकाज और व्यावसायिक दृष्टि से सप्ताह आपके लिये सामान्य रहने के आसार हैं। इस सप्ताह आपको अपनी जेब हल्की करनी पड़ सकती है।
मिथुन राशिः कार्यस्थल में लापरवाही से बचें
आपको इस सप्ताह थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। साथी के साथ अपनी गतिविधियों एवं व्यस्तताओं को साझा करते रहें अन्यथा गलफहमी से मनमुटाव होने की नौबत आ सकती है। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें इसका नकारात्मक प्रभाव आपके प्रदर्शन पर पड़ सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिये परियोजना को क्रियान्वित करने या किसी परियोजना में निवेश करने के लिए भी अनुकूल नहीं है। बेहतर होगा अभी निवेश करने के अपने निर्णय को कुछ समय के लिये स्थगित कर दें। हो सके तो अपनी सोच सकारात्मक रखें और धैर्य के साथ हर पहलु पर विचार विमर्श कर ही कोई फैसला लें।
कर्क राशिः फुर्सत के पल ढूंढना मुश्किल हो सकता है
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
कर्क राशिः इस सप्ताह आपके लिये फुर्सत के पल ढूंढना मुश्किल हो सकता है। अचानक मिली अत्यधिक जिम्मेदारियों का बोझ आपको व्यस्त और तनावग्रसत कर सकता है। परिवार को समय न दे पाने से जीवनसाथी के साथ भी संबंध प्रभावित हो सकते हैं। अविवाहित प्रेमी जातकों के लिये भी अपने साथी को समझा पाना बेहद मुश्किल हो सकता है। हो सके तो अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाकर रखें। बहुत व्यस्त समय के बीच कुछ क्षण ध्यान के लिये निकालें इससे आपके तनाव में कुछ कमी आ सकती है। परिजनों को अपनी व्यस्ता के बारे में बताएं हो सके तो उनकी मदद लें इससे आपके संबंधों में विश्वास का धागा और मजबूत होगा।