इस सप्ताह सभी राशियों पर
गुरु ग्रह का प्रभाव रहेगा। इस ग्रह की वजह से सभी 12 राशियों को आने वाले 7 दिन में लाभ होने की संभावना रहेगी। किसी धन लाभ, स्वास्थ्य लाभ, वेतन में इजाफा ऐसे कई प्रकार के लाभ होंगे। जानिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा आपके लिए।
ये भी पढ़ें- 2 दिन बाद सबसे बड़ा ग्रह बदलेगा घर, इन 5 राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव
मेष राशिः गुरु बनाएगा धन वृद्धि का योग
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
यह सप्ताह आपके लिए मिले जुले परिणाम लेकर आ सकता है। आपकी राशि के स्वामी मंगल सप्ताह की शुरुआत में सिंह राशि में अस्त होकर गोचर कर रहे हैं। शुक्र के नक्षत्र में मंगल के अस्त होने से शुरुआती दिनों में घर, संपत्ति से जुड़े मामलों में थोड़ा विलंब रह सकता है। हालांकि सप्ताह के आरंभ में ही गुरु आपके सातवें स्थान में आ जायेंगें, जिससे संतान पक्ष के लिये समय शुभ रहेगा। साथ ही आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी व कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के आसार बनेंगें। धन वृद्धि के योग भी आपके लिये गुरु निर्मित कर रहे हैं।
वृष राशिः नए घर को लेकर मिलेगी सफलता
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा वृष राशि में विराजमान रहेंगे, तो राशि स्वामी भी राशि परिवर्तन करने को अग्रसर होंगे। यह समय आपके लिये नई-नई योजनाएं बनाने व उन्हें क्रियान्वित करने की रूपरेखा तैयार करने के लिहाज से शुभ कहा जा सकता है। यदि पिछले कुछ समय से नए घर या फिर घर में साज-सज्जा व सुविधाओं को बढ़ाने के लिये प्रयासरत हैं तो इस हफ्ते आपको सफलता मिल सकती है। जो जातक प्रेम से वंचित हैं या प्रेम संबंधों में लिप्त हैं उनके प्रेमजीवन के लिये यह सप्ताह विशेषरूप से लाभकारी रह सकता है।
मिथुन राशिः भाग्य का मिलेगा पूरा साथ
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस सप्ताह आपकी राशि में स्वामी बुध के पराक्रम स्थान में विराजमान होने से आपका पराक्रम अच्छा रहेगा। भाग्य स्थान पर राशि स्वामी की दृष्टि होने से भाग्य का साथ मिलने की उम्मीद भी इस हफ्ते आप कर सकते हैं। छोटे भाई-बहनों से संबंध भी मधुर रहने के आसार हैं। सप्ताह की शुरुआत में ही बृहस्पति का परिवर्तन आपके पंचम स्थान में हो रहा है। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिये काफी अच्छा रहेगा। विशेषकर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिये बहुत ही लाभदायी है।
कर्क राशिः व्यवहार में संयम का परिचय दें
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
सप्ताह की शुरुआत में जहां मन में सकारात्मक विचारों का संचार रहेगा वहीं कुछ समय के पश्चात ही आपको उदासी व आलस्य का आलम घेर सकता है। अपनी सेहत के प्रति आपको खास तौर पर सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में ही होने वाला बृहस्पति का परिवर्तन जहां आपके लिये कामकाजी जीवन में सफलता के योग बना रहा है वहीं आपसी संबंधों में आपको उतार-चढ़ाव भी देखने पड़ सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि अपने व्यवहार में संयम का परिचय दें व कोई ऐसी बात न कहें, जिससे सामने वाले की भावनाएं आहत हों।