फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफलः इस 1 राशि वालों पर मेहरबान रहेगा भाग्य

Tue, 12 Dec 2017 08:36 AM IST
amarujala.com-presented by: किरण सिंह
amarujala.com-presented by: किरण सिंह Updated Tue, 12 Dec 2017 08:36 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 11th december to 17th december

ये सप्ताह सभी राशि वालों को व्यावसायिक रूप से काफी प्रभावित करेगा। किसी को फायदा मिलेगा तो किसी की कुंडली में ग्रह - नक्षत्र नुकसान के योग बना रहे हैं। जानिए कैसा रहेगा ये सप्ताह आपके लिए।

मेष राश‌िः सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है

weekly rashiphal 11th december to 17th december
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign

इस सप्ताह की शुरुआत में आपको सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही आपकी मर्यादा पर भी ठेस पहुंच सकती है। इस सप्ताह के आरंभ में बुध उल्टी चाल चलते हुए नवम भाव से अष्टम में प्रवेश करेंगे। बुध वक्री तो हैं लेकिन अस्त भी चल रहे हैं। इसलिए कोई खास प्रभाव बुध के इस परिवर्तन का आपके साप्ताहिक भविष्यफल पर नहीं पड़ेगा। हालांकि अन्य ग्रहों की स्थिति को देखते हुए इस समय आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। अप्रत्याशित हानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

वृष राश‌िः संपति संबंधी मामलों में मिलेगा लाभ

weekly rashiphal 11th december to 17th december
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

इस सप्ताह राशि स्वामी शुक्र के आपकी राशि से सातवें स्थान पर गोचर करने से आपके पारिवारिक संबंधों में सौहार्द बनेगा। साथ ही आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने के बारे में भी सोच सकते हैं, मगर वर्तमान में उससे कोई लाभ नही होगा। व्यावसायिक तौर पर आपके लिए यह समय ठीक रहेगा। इस हफ्ते के आरंभ में वक्री बुध आठवें स्थान से परिवर्तित होकर सातवें घर में प्रवेश करेंगें, लेकिन अस्त होने के कारण आप पर इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। संपति संबंधी मामलों में इस समय आप अच्छा लाभ पा सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपका मान सम्मान भी बढ सकता हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत

weekly rashiphal 11th december to 17th december
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign

मिथुन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह के आरंभ में ही राशि स्वामी बुध वक्री होकर गोचर करते हुए सप्तम भाव से छठे घर में आएंगे, लेकिन बुध की इस वक्री चाल का कोई खास प्रभाव नहीं रहने के आसार हैं, क्योंकि सूर्य के निकट रहने के चलते बुध अस्त यानि निष्प्रभावी गोचर कर रहे हैं। सूर्य के छठे घर में गोचर करने से आपके करियर को सही दिशा मिलेगी, साथ ही आपकी निजी जिंदगी अच्छी गुजरेगी और प्रेम संबन्धों में निखार आने के योग हैं। इस दौरान आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

कर्क राशिः प्रतिष्ठा दांव पर लगने की संभावना

weekly rashiphal 11th december to 17th december
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

कर्क राशि वालों के लिये इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में नया नाम और पहचान मिलने के योग हैं। साथ ही नौकरी में बदलाव के लिए यह अच्छा वक्त रहेगा, नौकरी बदलने का निर्णय आपके लिए फायदेमंद रहने के आसार हैं। सप्ताह के आरंभ में ही वक्री बुध छठे स्थान से पांचवे भाव में आएंगे, लेकिन अस्त होने से यह आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं। सेहत बहुत अच्छी रहेगी। आपकी तरक्की से कुछ लोग आपसे जलेंगे, मगर आपको उन पर ध्यान देने की जरुरत नही हैं। आपकी राशि से चौथे घर में बृहस्पति के प्रभाव के कारण आपकी प्रतिष्ठा दांव पर लग सकती है, इसलिए ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अप्रत्याशित हानि का सामना करना पड़ सकता है और व्यवसाय में व्यावधान का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति बिगड़ सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed