{"_id":"5e76f5398ebc3e775321bcab","slug":"weekly-rashifal-weekly-horoscope-forth-week-of-march","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राशिफल (23 से 29 मार्च) : मार्च के चौथे सप्ताह में इस दिन जरा बचके","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
राशिफल (23 से 29 मार्च) : मार्च के चौथे सप्ताह में इस दिन जरा बचके
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 23 Mar 2020 07:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेष राशि- सप्ताह का आरंभिक ग्रह गोचर बेहतरीन सफलता वाला सिद्ध होगा। मान-सम्मान की वृद्धि के तो योग हैं ही नौकरी में पदोन्नति एवं स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। मंदी के बावजूद कार्य व्यापार से लाभ की उम्मीद रहेगी। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव का भी योग है। परिवार के बड़े सदस्यों से सहयोग मिलेगा फिर भी 24 मार्च अशुभ।
2 of 12
राशि
वृषभ राशि- सप्ताह के ग्रहगोचर सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाएंगे। कार्य व्यापार में उन्नति तो मिलेगी किंतु अधिक खर्च से आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य विशेष करके बांई आंख का ध्यान रखें, उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें यात्रा देशाटन से बचें। कोई भी कार्य जब तक संपूर्ण ना हो उसे सार्वजनिक ना करें सप्ताह का अंत अधिक भागदौड़ और अपव्यय कराएगा। 28 मार्च अशुभ।
3 of 12
मिथुन
मिथुन राशि- सप्ताह का आरंभ आपको षड्यंत्र का शिकार बना सकता है बेहतर रहेगा कि कार्यक्षेत्र से काम निपटाए और सीधे घर आए। स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहें, यात्रा सावधानीपूर्वक करें, झगड़े विवाद से बचें कोर्ट कचहरी के मामले बाहर निपटा लें तो बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य से परिस्थितियां आपके पक्ष में आएंगी और बिगड़े कार्य बनते नजर आएंगे, कुल मिलाकर सप्ताह अति सावधानी बरतने का है। 29 मार्च अशुभ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
राशि
कर्क राशि- सप्ताह के ग्रह गोचर बेहतरीन सफलता कारक सिद्ध होंगे। आरंभ में कुछ मानसिक अशांति तो रहेगी किंतु बिगड़े कार्य बनते नजर आएंगे। विदेशी मित्रों अथवा विदेशी कंपनियों से लाभ होगा यहां तक कि विदेश प्रवास के लिए वीजा आदि का भी आवेदन करना चाहे तो परिणाम बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य विशेष करके नजला जुखाम से बचें। महंगी वस्तु के क्रय का योग बन रहा है फिर भी 23 मार्च अशुभ।
विज्ञापन
5 of 12
राशि
सिंह राशि- सप्ताह के आरंभ में शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दैनिक व्यापारियों को अपेक्षाकृत अधिक लाभ मिलेगा। मध्य में स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा इन बावजूद भी मुकदमों के मामले में हो सकता है निर्णय आपके पक्ष में आए। 25 मार्च अशुभ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।