साप्ताहिक राशिफल (06 से 12 जुलाई): जुलाई के दूसरे सप्ताह में इस दिन जरा बचके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृषभ राशि- सप्ताह का आरंभ शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के संकेत दे रहा है। आय का स्रोत बढ़ेगा, रुका हुआ धन आएगा किसी समृद्धशाली व्यक्ति अथवा संस्थान से भी लाभ प्राप्त होगा। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग। सप्ताह के मध्य मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विदेश यात्रा के भी योग। सभी दिन शुभ।
Sawan Somvar 2020: सावन में शिवलिंग पर भूलकर भी ना चढ़ाएं पूजा सामग्री की ये सात चीजें
मिथुन राशि- सप्ताह के आरंभ में कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है किंतु, सफलताओं की दृष्टि से उत्तम रहेगा। मकान वाहन के क्रय से संबंधित चिंता दूर होगी। मित्रों अथवा संबंधियों से भी लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य संतान के दायित्व की पूर्ति होगी प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। 7 तारीख अशुभ।
कर्क राशि- अपने कुशल नेतृत्व एवं सौम्य स्वभाव के बलपर विषम परिस्थितियों से लड़ने में कामयाब रहेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस हेतु आवेदन अथवा विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास करना सफल रहेगा। सप्ताहांत शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी किंतु गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। 9 तारीख अशुभ।
सिंह राशि- सप्ताह के आरंभ में कुछ पारिवारिक कलह से मानसिक अशांति हो सकती है किंतु किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। मध्य में सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध पर हस्ताक्षर के भी अच्छे योग। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। 12 तारीख अशुभ।