Weekly Horoscope in Hindi:
{"_id":"5f01af888ebc3e43106cee87","slug":"weekly-horoscope-6-july-to-12-july-2020-know-prediction-of-all-zodiac-signs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक राशिफल (06 जुलाई से 12 जुलाई): सावन का पहला हफ्ता इन राशियों के लिए रहेगा शानदार, मान- सम्मान में वृद्धि और धन लाभ के संकेत","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
साप्ताहिक राशिफल (06 जुलाई से 12 जुलाई): सावन का पहला हफ्ता इन राशियों के लिए रहेगा शानदार, मान- सम्मान में वृद्धि और धन लाभ के संकेत
Mon, 06 Jul 2020 12:55 AM IST
योगेश जोशी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल
- फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साप्ताहिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष साप्ताहिक राशिफल
- यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम पर पूरा ध्यान रखेंगे, जिससे काम से संबंधित अच्छे नतीजे मिलेंगे। साथी कर्मचारियों से बातचीत करके मन हलका होगा और कोई नई बात सामने आएगी, जो आपको खुशी देगी। आप के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। लोग आपकी तारीफ करेंगे। दांपत्य जीवन भी खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक माहौल भी प्रेम से भरा रहेगा। लोग एक दूसरे पर ध्यान देंगे। इस सप्ताह आपके पिताजी कोई नई चीज खरीद सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा।
साप्ताहिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृष साप्ताहिक राशिफल
- आपके लिए यह सप्ताह ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता है, इसलिए अपना ध्यान रखें और बेवजह के कामों में हस्तक्षेप ना करें। आज कहीं पैसा ना लगाएं, नहीं तो वह डूब सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए यह सप्ताह बहुत बढ़िया है। एक दूसरे के साथ फोन पर घंटों बिजी रहेंगे। काम के सिलसिले में यह सप्ताह थोड़ा कमजोर है। अपनी सेहत का ध्यान रखें और अच्छा भोजन खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
- यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपके खर्चों में यकायक बढ़ोतरी होगी, जो आपको परेशान कर सकती है। इनकम ठीक होगी, लेकिन उतनी नहीं, जितनी आपने उम्मीद की थी। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ रहा है, उसे संभालने की कोशिश करें। आपका मन पूजा-पाठ में लगेगा और खुद को एकांत में रखना पसंद करेंगे। दांपत्य जीवन में स्थितियां सामान्य रहेंगी। प्रेम जीवन जीने वालों को थोड़ा संभल कर रहना पड़ेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क साप्ताहिक राशिफल
- यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन को खूब इंजॉय करेंगे और कोशिश करेंगे कि अपने प्रिय के साथ अच्छा वक्त बिताएं। पढ़ाई में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उनका दांपत्य जीवन इस हफ्ते अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। आपकी सेहत थोड़ी सी कमजोर हो सकती है, इसलिए ध्यान दें। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप अपने काम को एंजॉय करेंगे और खूब मेहनत करेंगे।