मेष राशि
ज्योतिष गणना (12 से 18 अक्तूबर): इस सप्ताह राशिनुसार जानिए किस दिन रहें जरा बचके...
वृषभ राशि
सप्ताह का आरंभिक ग्रह गोचर कार्य व्यापार में उन्नति देगा। अपने सौम्य स्वभाव और परिश्रम के बलपर विषम हालात को सामान्य कर लेंगे। कोई भी नया कार्य आरंभ करना चाहे अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। सप्ताह के मध्य थकान का अनुभव करेंगे यात्रा सावधानीपूर्वक करें सामान चोरी होने से बचाएं। मित्रों अथवा संबंधियों को अधिक धन के लेनदेन से परहेज करें अन्यथा दिया गया धन वापस आने में संदेश। सप्ताहांत शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। 17 तारीख को रहें जरा बचके।
मिथुन राशि
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए बेहतरीन सफलता दायक सिद्ध होगा। कोई भी दिन अशुभ नहीं है इसलिए बड़े से बड़ा कार्य करना चाहें अथवा निर्णय लेना चाहे तो विलंब न करें। उच्चाधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा और लाभ भी होगा। आरंभ में विलासिता संबंधी वस्तुओं पर व्यय होगा। मकान अथवा वाहन खरीदने का भी संकल्प पूर्ण कर सकते हैं। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। केंद्र अथवा राज्य सरकार में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों में मतभेद न पैदा होने दें।
कर्क राशि
आपके लिए भी सप्ताह अच्छी सफलता लेकर आ रहा है आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना भी होगी किंतु भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय भी सिद्ध हो सकता है इससे सावधान रहें। सामाजिक दायित्व बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति एवं सम्मान की वृद्धि होगी।विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन अथवा विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो सप्ताह उत्तम रहेगा। मध्य में भागदौड़ की अधिकता रहेगी स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। गुप्त शत्रुओं से बचें। 13 तारीख को रहें जरा बचके।
सिंह राशि
सप्ताह का आरंभ अत्यधिक भागदौड़ और खर्च के साथ होगा। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा कष्ट कर समाचार भी मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर में सुधार आने के फलस्वरूप बिगड़े कार्य बनते नजर आएंगे। आपको नीचा दिखाने वाले लोग खुद मदद के लिए आगे आएंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है। 12 तारीख को रहें जरा बचके।