फरवरी महीने के पहले हफ्ते में ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा। आइए जानते हैं 4 फरवरी से 10 फरवरी तक क्या कहते हैं सितारे।
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं कहा जा सकता। नौकरी पेशा जातकों के लिए यह समय मुश्किल भरा रहेगा। व्यवसायिक और आर्थिक पक्ष में गिरावट का अनुभव किया जा सकता है । झूठे आडम्बर को अपनी शान शौकत न बनाएं। आपको अपने जीवनसाथी का ख्याल रखने की जरुरत है। आपके जीवन-साथी की सेहत आपकी चिंता का सबब बन सकती है और उन्हें चिकित्सकीय देखरेख की अत्यधिक जरूरत पड़ सकती है। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। प्रेम सम्बन्ध में तनातनी का माहौल रहेगा। अपने प्रिय के साथ अच्छी तरह बर्ताव करें। ह्रदय की समस्या परेशान कर सकती है।
वृष राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। आप इस समय भाग्य की अपेक्षा कर्म पर भरोसा करके काम करेंगे और अपनी पूरी कार्य क्षमता का प्रयोग करेंगे जो आपको हर हल में सफल बनाएगी । न्याय से जुड़े लोगों को कुछ राहत मिलेगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में लिप्त जातक सफलता पाएंगे। नौकरी वालों के लिए यह समय ठीकठाक रहने वाला है। व्यापार में नए निवेश से परहेज करे। आर्थिक स्थिति में स्थिरता होगी लेकिन कुछ अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ सुधार संभव है। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा। आपका शारीरिक स्वास्थ्य आपको कुछ राहत दे सकता है।
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आप इस समय भाग्य की अपेक्षा कर्म पर भरोसा करके काम करेंगे और अपनी पूरी कार्य क्षमता का प्रयोग करेंगे जो आपको हर हल में सफल बनाएगा। नौकरी करने वालों के लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह आपकी आमदनी अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। भवन निर्माण के लिए किये जा रहे प्रयास सफल होंगे। लड़की की शादी तय होने की सम्भावना है। नन्हें मेहमान के आने से खुशी का माहौल रहेगा। प्रेमियों को अपने प्रिय से बहुमूल्य उपहार मिल सकता है। स्वस्थ्य पर विशेष ध्यान दे।
आपके लिए यह सप्ताह कुछ मध्यम माना जा सकता है। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। व्यवसाय में उधारी से दूरी बनाये रखें। नौकरी में स्थिरता के आसार बन रहे है। दूसरे का हित ध्यान में रखकर ही अपना कार्य बनायें। फिजूलखर्ची से बचे। लिखा-पढ़ी के मामलों में लाभ होगा। धर्म-कर्म की ओर ध्यान आकृष्ट होगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी। किन्तु पारिवारिक सदस्यों के मध्य थोड़ी कड़वाहट रह सकती है। प्रेमी युगलों को एक दूसरे के साथ समय गुजारने का समय मिलेगा।