4 फरवरी 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
मेष
कामकाज की स्थिति आज आपके लिए लाभदायक होगी। व्यापार में आज आपको फायदा मिलेगा। किसी खास चीज के गुम होने का दुख हो सकता है। अचानक कार्यों में रूकावट आने से असंतोष रहेगा। धीरे-धीरे फाइनेंशियल प्रॉब्लम हल हो जाएंगी।
वृष
अपने काम के प्रति आलस्य न करें। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। सामाजिक सम्मान मिलेगा। भागीदारी में लिए गए निर्णय लाभदायी होंगे। कुछ जोखिम भरे काम सिद्ध हो सकते हैं।
मिथुन
नए काम करने से पहले जांच करनी जरूरी है। किसी को उधार देने से बचें, क्योंकि इसमें पैसा डूब भी सकता हैI किसी को उधार देना या धन का निवेश करना फिलहाल ठीक नहीं है।
कर्क
आज के दिन आपके सारे बिगड़े हुए काम अचानक बन जाने से और कुछ अच्छे शुभ समाचार मिलने से आपका उत्साह प्रबल रहेगा। आप इसी तरह से कार्य करते रहे तो कारोबार में अच्छा धन लाभ भी हो सकता है।