फरवरी महीने के आखिरी हफ्ते में ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा।
इस राशि वालो के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं कहा जा सकता है। पिता की वजह से आपको चिंतित रहना पड़ेगा। सन्तान के प्रति मन परेशान रहेगा। गृह सम्बन्धी वस्तुओं की प्राप्ति करनें में कठिनाई आयेगी। पिता से वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार नजर आ रहे है। सन्तान की ओर से शुभ समाचार मिलने के संकेत है। इस सप्ताह आपको अपने इच्छा के अनुरूप आमदनी प्राप्त नहीं होगी। आपको पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। वाहन का क्रय व विक्रय करने से इस वक्त विशेष लाभ नहीं होगा। वैवाहिक जीवन में असंतोष का माहौल उत्पन्न करेगा। प्रेम संबंधो में जल्दबाजी न दिखाएं।
इस राशि वालो के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के पूरे आसार बन रहे है। जीवनसाथी के तरफ से अविश्वास की वजह से आपको परेशान रहना पड़ सकता है। अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। इस समय आपका स्वास्थ्य आपका साथ देगा। सरकारी कर्मचारियों को कुछ अतिरिक्त लाभ मिल सकता है, व्यापार में हालात सामान्य रहेंगे। आप में से कुछ नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। क़ानूनी दस्तावेज पर देख परख कर ही हस्ताक्षर करें। दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव बना रहेगा। प्रेम करने वालो के लिए समय अनुकल है।
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। गुप्त शत्रु इस समय सक्रीय हो सकते है। राजनैतिक लोगों के साथ उठने-बैठने का अवसर मिलेगा। बौद्धिक लोगों के साथ विचार- विमर्श होगा। मित्रों के घर आना-जाना लगा रहेगा। इस समय आपको नए वाहन प्राप्ति की प्रबल सम्भावना है। आप में से अधिकतर की आमदनी अच्छी रहेगी किन्तु व्यय भी अधिक होने से धन नहीं बचेगा आँखों का विशेष ख्याल रखें। लोहे के व्यापारी इस समय लाभ में रहेंगे। नौकरी के प्रयासों में कमी आएगी। वैवाहिक जीवन में संघर्ष बना रहेगा। प्रेम करने वाले इस समय लम्बी यात्रा पर जा सकते है।
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। माता से किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। घर गृहस्थी का भरपूर आनन्द मिलेगा। जोखिम भरे कार्यो को करने से भी लाभ प्राप्त होगा। किसी व्यक्ति के दिलों दिमाग पर आप छाये रहेंगे। धार्मिक आस्था के प्रति लगाव बढ़ेगा। महिलाओं के माध्यम से धन की प्राप्ति होगी। दिनचर्या नियमित रखें। व्यवसाय करने वालो के लिए यह समय अच्छा है, नौकरी पेशा वालो को अपने सहयोगियों से सम्बन्ध अच्छे रखने होंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली की स्थिति रहेगी। ग़लतफहमी के कारण प्रणय सम्बन्धो में कटुता आ सकती है। सावधान रहें।