मार्च महीने के तीसरे हफ्ते में ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा।
इस राशि के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। पिता का सहयोग आपको मानसिक रूप से मजबूत बनायेगा। इस समय जातक को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी। दूसरे का हित ध्यान में रखकर ही अपना कार्य करें। मान सम्मान की प्राप्ति इस समय आपको मिल सकती है। आर्थिक सुधारो के लिए किये गए प्रयास सफल होते दिखेंगे। पेट की समस्या से जूझ रहे लोगो को कुछ आराम मिलेगा। नए व्यवसाय प्रारम्भ करने से पहले अपने बड़ों से बात अवश्य करें। नौकरी करने वाले अपने बॉस से मेल जोल बनाये रखे। वैवाहिक जीवन में असंतोष का माहौल रहेगा। अपने प्रिय की नाराजगी के बावजूद अपना प्यार जाहिर करते रहें।
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नही रहेगा। बेवजह किसी से न उलझे अन्यथा परिणाम नकारात्मक ही मिलेगा। इस समय आपको अनिर्णय की स्थिति से बचना होगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। सप्ताह के प्रारम्भ में आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। पैर का दर्द इस समय आपको परेशान कर सकती है। नए व्यवसाय प्रारम्भ करने से बचें। नौकरी करने वाले अपने सहयोगियों से मेल जोल बनाये रखे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। रोमांस के नजरिए से इस सप्ताह जिन्दगी बहुत जटिल रहेगी।
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य कहा जायेगा। किसी विपरीत लिंग के सहयोग से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। इस समय आपको लंबी यात्रा का सुख मिलेगा जिससे आर्थिक लाभ भी हो सकता है। जो लोग प्रशासन से परेशाान चल रहे हैं उनको कुछ राहत मिलेगी। रुके हुए कार्यो से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दन्त रोग से पीड़ा मिल सकती है। नौकरी पेशा लोगो को तरक्की में बाधा उत्पन्न होगी। व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम में एक गलती भी भारी पड़ सकती है।
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहने वाला है। भाग्य आपके साथ रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य रहने वाला है। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा। कुछ लोग खुद में परिवर्तन महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी होने की सम्भावना है। स्वास्थ्य में लापरवाही न बरते। व्यापार के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरी पेशा वालों के लिए स्थान परिवर्तन हो सकता है। वैवाहिक जीवन में निरन्तरता का आभाव बना रहेगा। प्रेम करने वाले इस समय आनंदित होंगे।