फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल : सितारों के खेल से जाने कैसा रहेगा 11 से 17 फरवरी तक का समय

Mon, 11 Feb 2019 11:04 AM IST
Madhukar Mishra पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: Madhukar Mishra Updated Mon, 11 Feb 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
weekly rashifal horoscope from 11th february to 17th february 2019
सप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
फरवरी महीने के दूसरे हफ्ते में ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा। आइए जानते हैं 11 फरवरी से 17 फरवरी तक क्या कहते हैं सितारे।
weekly rashifal horoscope from 11th february to 17th february 2019
राशि
मेष
इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। मित्रों का सहयोग आपको प्राप्त होगा उनकी अनदेखी न करें। नौकरी पेशा लोगों के समय अच्छा नहीं है। व्यापार में हालात सामान्य रहेंगे। कला जगत के क्षेत्र में प्रयासरत जातको के लिए यह समय अच्छी खुशखबरी लाएगा। स्त्रियों का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए सामान्य दिन है। सप्ताह के अंत में आर्थिक पक्ष सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग बराबर मिलता रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर जातक धैर्य से काम लें। इस समय अस्थमा के रोगियों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है।
weekly rashifal horoscope from 11th february to 17th february 2019
राशि
वृष
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम कहा जाएगा क्योंकि इस समय आप किसी बड़े वाहन की खरीददारी कर सकते है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। संतान पक्ष आपको व्यथित कर सकता है। घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान से परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति धीरे-धीरे होगी। आमदनी के लिहाज से आज का समय आपके लिए ठीक है। व्यवसाय के लिए दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगो को दौड़ भाग करनी पड़ेगी। वैवाहिक संबंधो में मधुरता आएगी है। प्रणय संबंधो के लिए यह सप्ताह उत्तम है। त्वचा से सम्बंधित रोगी इस सप्ताह राहत महसूस करेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
weekly rashifal horoscope from 11th february to 17th february 2019
मिथुन
मिथुन
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है। धार्मिक अनुष्ठानों में आपका मन लगेगा। यह सप्ताह आपके लिए कार्य के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय थोड़ा संघर्ष का रहेगा। पिता का सहयोग आपके जीवन में परिवर्तन लाएगा। राजनीति करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह एक नई दिशा लेकर आया है। आमदनी अच्छी होने के आसार है। नौकरीपेशा जातकों के लिए स्थान परिवर्तन हो सकता है। व्यवसाय के लिए अच्छा समय है। उधार देने से बचें। वैवाहिक जीवन में मधुर संबंध बना रहेगा। प्रणय संबंधो में अस्थिरता का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है।
विज्ञापन
weekly rashifal horoscope from 11th february to 17th february 2019
राशि
कर्क
आपके लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहने वाला है। परेशानियों के बारे में सोचते रहने और तिल का ताड़ करने की आपकी आदत आपके नैतिक ताने-बाने को कमजोर कर सकती है। जिसे आप चाहते हैं, उसके साथ आपका तल्ख रवैया आपके रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है। दफ्तर में आपको कुछ उबाऊ काम करना पड़ सकता है। यह सप्ताह आपके लिए धनाभाव का समय रहने वाला है। व्यवसाय करने वाले या नए व्यवसाय शुरू करने वालों के लिए अच्छा समय नहीं है। नौकरी करने वालों के लिए नौकरी बदलने का अच्छा समय है। जीवनसाथी से तनाव की स्थिति बनी रहेगी। जिनसे आप प्यार करते हैं, उनसे आज सारी गलतफहमी दूर हो सकती है। इस सप्ताह कमर की पीड़ा से थोड़ी निजात मिलने की सम्भावना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed