नवंबर माह का दूसरे सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर में कई परिवर्तन हो रहा है जिनसे अलग-अलग योग बन रहे हैं, इन ग्रह योगों के अनुसार कई नए समीकरण बनेंगे जिसका प्रभाव अपनी राशि पर कैसा रहेगा, यह जानने का कौतूहल सभी को रहता है अतः आपकी राशि के अनुसार इस नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में कौन सा दिन आपके लिए सावधानी बरतने का है इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि- सप्ताह का आरंभ बेहतरीन रहेगा। मान सम्मान की वृद्धि होगी, मानसिक मजबूती मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग हैं। जिस तरह का भी कार्य संपन्न करना चाहें परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं लाभ उठाएं, फिर ही 13 तारीख को कुछ अशांति के योग हैं।
वृषभ राशि- अत्यधिक यात्रा और भागदौड़ में अधिक व्यय होगा। सप्ताह के मध्य में शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे, विवाह संबंधी वार्ता सफल होगी। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह बेहतरीन रहने वाला है फिर भी 11 तारीख को सावधानी बरतें।
मिथुन राशि- सप्ताह के आरंभ में आय की वृद्धि होगी। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। मध्य में भागदौड़ और अधिक खर्च से आर्थिक तंगी रहेगी किंतु अंत और भी बेहतरीन रहेगा कोई भी नया कार्य अथवा व्यापार आरंभ करना चाहे तो सप्ताह के अंत में अच्छे मुहूर्त में करें। 14 तारीख कुछ अशुभ।
कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए ये सप्ताह बेहतरीन रहेगा, आरंभ में नए लोगों से मुलाकात का दूरगामी परिणाम निकलेगा। मध्य पद और गरिमा के लिए वृद्धि कारक सिद्ध होगा, यदि विद्यार्थी हैं तो पढाई में रूचि बढ़ेगी। सोची-समझी रणनीति कारगर रहेगी फिर भी 16 तारीख को सावधानी बरतें।