{"_id":"5a92665d4f1c1bb1208bb233","slug":"weekly-rashifal-26th-february-to-4th-march","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक राशिफल 26 से 4 मार्च : जानिए महीने का आखिरी सप्ताह कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
साप्ताहिक राशिफल 26 से 4 मार्च : जानिए महीने का आखिरी सप्ताह कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए
Content Partner: Astrosage
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 26 Feb 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फरवरी माह का यह आखिरी सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा तो कुछ राशियों के सामने आ सकता है संकट। जानिए यह सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
साप्ताहिक मेष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
2 of 13
मेष राशि
मेष राशि के जातक इस सप्ताह बेहद ऊर्जावान रहेंगे और अपने हर कार्य को दृंढता के साथ करेंगे। सप्ताह के मध्य भाग में मानसिक तनाव से परेशानी हो सकती है। इस दौरान पारिवारिक जीवन में भी अशांति का माहौल रह सकता है, इसलिए इन परिस्थितियों में संयम के साथ काम लें। माता जी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। वर्तमान कार्य स्थल पर कुछ बातों को लेकर असंतुष्टि का भाव देखने को मिल सकता है। वहीं सप्ताहांत बेहतर रहने का संकेत दे रहा है। इस दौरान आप सैर पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। आमदनी में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष आपका सहयोग करेगी। वहीं विद्यार्थी वर्ग के लिए समय बेहतर नज़र आ रहा है।
साप्ताहिक वृष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
3 of 13
वृष राशि
वृषभ राशि के जातक इस सप्ताह मानसिक तनाव से ग्रस्त रह सकते हैं, इसलिए थोड़ा संयम से काम लें। आप परिवार को अधिक से अधिक समय देने की कोशिश करेंगे। इस सप्ताह कार्यस्थल पर परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी लेकिन कभी-कभी ऐसा महसूस होगा कि, आपको अपने परिश्रम का फल नहीं मिल रहा है। ऑफिस में बेवजह की गॉसिप करने से बचें। सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की संभावना है। कम दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष को कुछ समस्या हो सकती है इसलिए उनका ध्यान रखें। वहीं विद्यार्थी वर्ग इस सप्ताह मन लगाकर अध्ययन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक मिथुन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
4 of 13
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलेगा। आप पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करेंगे और इस दिशा में कदम बढ़ाते जाएंगे। सप्ताह के मध्य में आप परिवार से दूर जा सकते हैं। वहीं सप्ताहांत में यात्रा के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन इस सप्ताह मधुर रहने वाला है। इस दौरान घर में शांति और सद्भाव बना रहेगा। प्रॉपर्टी से आपको लाभ मिलने की संभावना है। संतान आपकी बातों का अनुसरण करेगी। वे जातक जो उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं उनके लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है। क्योंकि इस दौरान विदेश जाने के प्रयास सफल हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए सबसे अच्छा समय है।
विज्ञापन
साप्ताहिक कर्क राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
5 of 13
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आर्थिक मामलों में अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। खर्च बढ़ने से वित्तीय समस्याएं सामने आ सकती हैं। वहीं धन हानि होने का खतरा भी है, इसलिए थोड़ा संभलकर चलें। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा और घर में सुखद वातावरण होगा। जॉब चेंज करने का आपका प्रयास सफल हो सकता है, साथ ही सप्ताह के मध्य में अचानक से धन प्राप्ति भी संभव है। इस सप्ताह सेहत का विशेष ध्यान रखें। क्योंकि आप किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। मन में अज्ञात भय या भ्रम की स्थिति से थोड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए संयम से काम लें। बच्चे थोड़ा परेशान करेंगे और अपनी मर्जी के अनुसार चलेंगे। विद्यार्थी वर्ग ऊर्जावान रहकर मेहनत करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।