फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 सितंबर: महीने का आखिरी हफ्ता कुछ राशियों के लिए रहेगा लकी

Tue, 25 Sep 2018 09:46 AM IST
Prateek Ranjan Content Partner: Astrosage
Content Partner: Astrosage Published by: Prateek Ranjan Updated Tue, 25 Sep 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
weekly rashifal 2018: weekly horoscope 24 september to 30 september fourth week of september month

सितंबर महीने का आखिरी सप्ताह सभी राशियों पर क्या असर डालेगा। आगे की स्लाइड में पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल...

मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

weekly rashifal 2018: weekly horoscope 24 september to 30 september fourth week of september month
aries - फोटो : aries

इस सप्ताह आपके ख़र्चों में वृद्धि होने की संभावना दिखाई देती है। लिहाजा धन संबंधी मामलों में सोच समझकर ही निर्णय लें। कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन के बीच तालमेल बिठा कर चलना होगा क्योंकि दोनों ही मोर्चों पर आपको चुनौतियों का सामना करना होगा। पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है जिसके कारण मानसिक अशांति होगी। किसी बात को लेकर आपका किसी से झगड़ा हो सकता है लिहाजा इस ओर ध्यान दें और विवाद को ज्यादा तूल न दें। संतान के लिए समय अच्छा रहेगा और वह तरक्की करेगी। छोटी-मोटी शारीरिक समस्या उन्हें परेशान कर सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय बेहतरीन रहेगा और इस दौरान वह अपना अच्छा प्रदर्शन कर पाने में सफल होंगे। इसके अतिरिक्त जो लोग किसी कम्पटीशन एग्जाम की तैयारी में लगे हैं उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना दिखाई देती है।

वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

weekly rashifal 2018: weekly horoscope 24 september to 30 september fourth week of september month
taurus - फोटो : taurus

इस सप्ताह आपकी कुछ आकांक्षाएं पूरी होने से आप खुश रह सकते हैं, लेकिन दूसरी ओर शारीरिक रूप से कुछ समस्याएं आपको परेशान करेंगी, इसलिए अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें और छोटी से छोटी समस्या को नजरअंदाज न करें। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी लेकिन आप अति आत्मविश्वास के कारण कई जगहों पर इसका गलत प्रयोग कर सकते हैं। आपके पिताजी से आप के संबंध बिगड़ सकते हैं जिसका प्रभाव आपके जीवन पर कई रूपों में सामने आ सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति पहले की तरह ही बनी रहेगी और आपको मेहनत करना जारी रखना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है और इस दौरान आप अपना कोई पुराना बैंक लोन अथवा कर्ज चुका पाने में सफल होंगे। इसके विपरीत यदि आप कोई बैंक लोन लेना चाहते हैं तो उसमें भी सफलता मिल सकती है। आपके खर्च बढ़ेंगे जिसके कारण कुछ वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा

weekly rashifal 2018: weekly horoscope 24 september to 30 september fourth week of september month
gemini - फोटो : gemini

इस सप्ताह आप को यात्रा करने का अवसर मिल सकता है और यह यात्रा किसी सुदूर स्थान की हो सकती है। आपके पिताजी को शारीरिक समस्याएं रह सकती हैं लेकिन उन्हें कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार की अचीवमेंट प्राप्त हो सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि इस समय स्वास्थ्य कमजोर होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, छोटी-मोटी तकरार के साथ साथ आपसी संबंधों में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी और अपनी सूझ-बूझ के दम पर आप सभी चुनौतियों का सामना कर पाने में सक्षम होंगे। संतान के लिए समय आनंद से भरा रहेगा और वह जीवन के सुख उठाएंगे।

विज्ञापन

कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

weekly rashifal 2018: weekly horoscope 24 september to 30 september fourth week of september month
cancer - फोटो : cancer

इस सप्ताह आपको कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जहां एक ओर आपका स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। वहीं दूसरी ओर आपके दाम्पत्य जीवन में भी तनाव रहने की संभावना दिखती है। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा और आपकी माता जी भी अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगी। आप परिवार में कुछ ऐसा करेंगे जिससे सभी खुश हो जाएंगे और परिवार में उत्सव का सा माहौल रहेगा। भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा और वह अपने क्षेत्र में तरक्की हासिल करेंगे। कार्यालय में भी आपकी सराहना होगी और आप को पदोन्नति मिल सकती है। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार करते हैं तो इस दौरान समस्या आ सकती है। संतान के लिए समय अच्छा रहेगा हालांकि बीच-बीच में उनके स्वभाव में अंतर देखने को मिल सकता है और किसी बात को लेकर वह बहुत ज्यादा गुस्से में आ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय मिला-जुला रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed