फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 मार्च : इस हफ्ते माता रानी चमका सकती हैं इन 5 राशियों की किस्मत

Tue, 20 Mar 2018 09:27 AM IST
Trainee Trainee Content Partner: Astrosage
Content Partner: Astrosage Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 20 Mar 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
weekly rashifal 19th march to 25th march
मार्च माह का यह सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा तो कुछ राशियों के सामने आ सकता है संकट। जानिए यह सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

साप्ताहिक मेष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

weekly rashifal 19th march to 25th march
मेष राशि

इस सप्ताह मेष राशि वालों के खर्च बढ़ेंगे और आमदनी सामान्य ही रहेगी। पिता जी को शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है या फिर उनसे आपके मतभेद भी हो सकते हैं इसलिए दोनों ही परिस्थितियों में संयम बनाए रखें। संतान पक्ष को कुछ कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। वे जातक जो विदेश में पढ़ने का प्लान बना रहे हैं उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी और व्यवसाय में मनचाही सफलता मिलेगी। हालांकि कार्य क्षेत्र से कभी-कभी मन ऊब सकता है लेकिन फिर भी आपका ध्यान अपने काम पर होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह चुनौतीपूर्ण समय है।

साप्ताहिक वृष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

weekly rashifal 19th march to 25th march
वृष राशि

वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अच्छा धन लाभ होने की उम्मीद है, साथ ही आमदनी के नए स्रोत भी मिल सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से प्रसन्नता होगी। इस अवधि में महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होने से खुशी होगी। वहीं नौकरी और व्यवसाय में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आप किसी गुप्त षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं इसलिए सावधान रहें। अचानक धन हानि होने से परेशानी बढ़ सकती है। इस सप्ताह आपके साहस में वृद्धि होगी। संतान पक्ष प्रसन्नता का अनुभव करेगी। वहीं विद्यार्थी वर्ग का मन भटक सकता है इसलिए एकाग्रता बनाये रखें। इस दौरान पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

साप्ताहिक मिथुन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

weekly rashifal 19th march to 25th march
मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र पर विशेष ध्यान देंगे। इस दौरान व्यस्तता अधिक होने से थकान महसूस हो सकती है। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहने वाला है। हालांकि स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के संकेत हैं इसलिए सेहत पर ध्यान दें। इस अवधि में आप नौकरी बदल सकते हैं। आपकी संतान आज्ञाकारी आचरण करेगी। वहीं विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। इस सप्ताह आपके खर्चों में कमी आएगी और लाभ अधिक होगा।

विज्ञापन

साप्ताहिक कर्क राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

weekly rashifal 19th march to 25th march
कर्क राशि

इस सप्ताह कर्क राशि के जातक अनेक यात्राएँ कर सकते हैं। पिताजी से संबंध पहले की तुलना में मधुर होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और चल-अचल संपत्ति की प्राप्ति व धन लाभ होगा। आप विरोधियों पर हावी रहेंगे और वे आपको हानि पहुंचाने में असमर्थ रहेंगे। आप संतान पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। वहीं छात्र जातकों के लिए भी यह अच्छा समय है। इस अवधि में विदेश से लाभ होने की संभावना बन रही है। वहीं नौकरी और व्यवसाय में परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed