फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (15 से 21 जून 2020): जानें जून के तीसरे सप्ताह में क्या कहता है आपका भाग्य

Sun, 14 Jun 2020 12:18 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sun, 14 Jun 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
weekly rashifal 15 to 21 june 2020 know prediction of your zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल (15 से 21 जून 2020) - फोटो : rashifal

Weekly Horoscope in Hindi: पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और जानें 15 से 21 जून 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह...



जून के तीसरे सप्ताह में जहां मंगल का राशि परिवर्तन होगा और बुध वक्री चाल चलेगा। वहीं सप्ताह के आखिरी दिन सूर्य ग्रहण भी लगेगा। इन सभी ज्योतिषीय घटनाओं का प्रभाव आपके ऊपर शुभ-अशुभ रूप से पड़ेगा। 

weekly rashifal 15 to 21 june 2020 know prediction of your zodiac signs
राशि
मेष साप्ताहिक राशिफल

यह सप्ताह आपके लिए शुभफलदायक नहीं है। आपका झगड़ालू स्वभाव आपके दुश्मनों की सूची लम्बी कर सकता है। किसी को खुद पर इतना नियंत्रण न दें, कि वह आपको नाराज कर सके और जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति में बाधा उत्पन होगी। व्यवसाय में कोई नया प्रयोग न करें। नौकरी में प्रगति के अवसर मिलेंगे। अपने जीवनसाथी से कोई वादा न करें। प्रेम में प्रगाढ़ता होगी लेकिन अति विश्वास से बचें। डाइबीटीज के रोगी अपना खास ख्याल रखें।

weekly rashifal 15 to 21 june 2020 know prediction of your zodiac signs
राशि
वृष साप्ताहिक राशिफल

आपके लिए स्त्रियों से दूरी बनाएं रखना ही बेहतर होगा। बौद्धिक कार्यो के द्वारा आप लोगो में अपनी अलग पहचान बनाएंगे। इस सप्ताह आपको आर्थिक सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी वाले लोग अपने कनिष्ठ से सम्बन्ध अच्छे रखें। व्यवसाय में निवेश करने से पहले बड़ों की राय अवश्य लें। वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य बढेगा। पारिवारिक सदस्य पूर्ण सहयोग करेंगे। आपका सामाजिक और राजनैतिक दायरा बढ़ेगा। इस समय आपको किसी धर्मिक यात्रा पर भी जाने का मौका मिल सकता है। प्रेमीजन एक दूसरे का सम्मान अवश्य करें। माइग्रेन की समस्या से आप ग्रसित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly rashifal 15 to 21 june 2020 know prediction of your zodiac signs
मिथुन

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

नौकरी आपके दरवाजे पर दस्तक देगी। व्यापार में हालात पहले से बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी और पारिवारिक सदस्यों का सहयोग बराबर मिलता रहेगा। घर में धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। प्रेम करने वालों के लिए यह सप्ताह सबसे अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास आपको सफलता दिलाएगा। दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों की शिक्षा में प्रगति होगी। नए विचार और नई सोच के साथ नए कार्यो का सृजन होगा। तार्किक वार्ता से लोग आपसे प्रभावित होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

विज्ञापन
weekly rashifal 15 to 21 june 2020 know prediction of your zodiac signs
राशि
कर्क साप्ताहिक राशिफल

व्यापारिक और व्यावसायिक सन्दर्भ में आपको महसूस हो सकता है कि आप अपना दिन बर्बाद कर रहे हैं। इसलिए अपने दिन की योजना बेहतर तरीके से बनाएं। व्यवसाय में इस समय सामान्य स्थिति बनी रहेगी। नौकरी में बॉस से सम्बन्ध अच्छा रखें। इस समय आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे लेकिन अपव्यय आपके लिए समस्या पैदा करेगी। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका खयाल रखते हैं। उनके साथ सामान्य वक्त बिताएँ और शिकायत करने का मौका न दें। दाम्पत्य जीवन में आपसी असहयोग का माहौल रहेगा। प्रेम-प्रसंगों में प्रगति होती रहेगी। आपका शारीरिक स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed