Weekly Horoscope in Hindi: पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और जानें 01 से 07 जून 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह...
साप्ताहिक राशिफल (01 से 07 जून 2020): जानें जून के पहले सप्ताह में क्या कहता है आपका भाग्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। कार्य योजनाओं के प्रति विचार विमर्श होगा। नए अनुबन्ध करने के लिए अभी समय उपयुक्त है। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। मस्तिष्क को थोड़ा आराम देने की कोशिश करें। व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी वालों के लिए तरक्की का समय है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आने के संकेत हैं।
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। जिनसे आप प्यार करते हैं, उनसे आज सारी गलतफहमी दूर हो सकती है। प्रबल इच्छा शक्ति में वृद्धि होगी। अपने लोगों के द्वारा सहयोग व सानिध्य मिलेगा। आॉफिस वाले लोग अपनी महिला कर्मचारी से सावधानी बरतें वरना बेवजह बदनामी हो सकती है। रुके हुए पैसे मिलने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। इस समय आप बीमारी की समस्या से ग्रसित हो सकते है। नौकरी के क्षेत्र में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अपने प्रिय की गैरमौजूदगी में आप खुद को बिल्कुल खाली महसूस करेंगे।
इस राशि के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। पिता का सहयोग आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा। इस समय जातक को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी। दूसरे का हित ध्यान में रखकर ही अपना कार्य बनाएं। मान सम्मान की प्राप्ति इस समय आपको मिल सकती है। आर्थिक सुधारों के लिए किए गए प्रयास सफल होते दिखेंगे। पेट की समस्या से जूझ रहे लोगों को कुछ आराम मिलेगा। नया व्यवसाय प्रारम्भ करने से पहले अपने बड़ों से सलाह अवश्य लें। नौकरी करने वाले अपने बॉस से मेल जोल बनाए रखें। वैवाहिक जीवन में असंतोष का माहौल रहेगा। अपने प्रिय की नाराजगी के बावजूद अपना प्यार जाहिर करते रहें।
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। संगीत, नृत्य और बागबानी जैसे अपने शौकों के लिए भी समय निकालें। किसी की व्यर्थ बातों से क्रोध आ सकता है। पारिवारिक दिक्कतों का सामना करना पडे़गा। आर्थिक पक्ष-धन के मामले में आपकी स्थिति में मामूली सुधार आएगी यह समय आपके स्वास्थ्य के लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापारी वर्ग इस समय नये कार्यो में निवेश न ही करें तो अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले इस समय लेटलतीफी से बचें। वैवाहिक सुखों का सबसे सामान्य समय गुजरेगा प्रेमीजन इस समय एकांत का लाभ उठाएंगे।