Today Horoscope in Hindi, June 01, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
01 जून राशिफल: इन सात राशि वालों के लिए है अच्छा दिन, शुभ समाचार मिलने के हैं प्रबल आसार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। मानसिक रूप से आप कमजोर महसूस करेंगे और सेहत भी परेशान कर सकती है। असंतुलित खानपान से सेहत खराब हो सकती। अपने भोजन पर ध्यान रखें। कामों में सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। इनकम बढ़ेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा और गृहस्थ जीवन में जीवन साथी आपके लाभ का मार्ग खोलेगा। आपके रिश्ते में खुशियां आएंगी और विदेश के जरिए लाभ होने के योग बनेंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन काफी काफी अच्छा रहेगा। आप मानसिक रूप से खुश रहेंगे। थोड़ी बहुत चुनौतियां भी आएंगी तो भी आप खुशी से उनका सामना करेंगे। प्यार के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा और अपने प्रिय के साथ रोमांस के मौके आएंगे। जो लोग शादीशुदा हैं उनका गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आज आपको कुछ दिक्कतें आएंगी। आपको ऐसा महसूस होगा कि आपकी मेहनत का फल आपको नहीं मिल रहा है। सेहत अच्छी रहेगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा और परिवार को समय देंगे। उनकी जरूरतों को समझेंगे। इसी वजह से परिवार के लोगों की नजर में आप का ओहदा बढ़ेगा। आप अपने विरोधियों पर भी हावी रहेंगे और आपको नौकरी में अच्छे नतीजे मिलेंगे। यदि आप कोई व्यापार करते हैं तो उसमें आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत होगी। भाग्य कमजोर रहेगा जिसकी वजह से मेहनत अधिक करनी होगी। काम के सिलसिले में स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत नरम रहेगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपकी राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। सुविधाओं में दिन बीतेगा और कुछ गुप्त कार्यों पर भी धन खर्च करेंगे। विरोधियों से समस्या तो नहीं होगी फिर भी आपको चिंता अवश्य रहेगी। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा प्रेम जीवन जीने वालों कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और प्रिय किसी बात को लेकर आपसे गुस्सा कर सकता है नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं।