मई महीने के शुरुआती सप्ताह में मेष, वृष, मिथुन, कन्या, तुला और मीन राशि वालों के लिए यह हफ्ता बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। अचानक ही कई शुभ समाचार एक साथ मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ राशियों को किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं बाकी राशियों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा गुजरेगा।
साप्ताहिक मेष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
इस सप्ताह आप एक राजा की तरह बर्ताव करेंगे और सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। पिताजी को सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है, हालांकि पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। अहंकार करने से बचें अन्यथा स्थिति आपके विपरीत हो सकती है। आप लोगों से मधुर व्यवहार बनाये रखने का प्रयास करेंगे। जिसका आपको समुचित फल प्राप्त होगा। संतान आपके प्रति समर्पण का भाव रखेगी और आप उनकी प्रगति से संतुष्ट रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। वहीं नौकरी पेशा जातकों का ट्रांसफर हो सकता है।
साप्ताहिक वृष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
इस सप्ताह वृषभ राशि वालों के मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। आप प्रसन्नचित होकर प्रत्येक काम को करना चाहेंगे। वहीं दूसरी ओर शारीरिक शक्ति में कुछ हानि संभव है। अपने खाने-पीने पर पूर्ण रूप से नियंत्रण रखें और वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। छात्र जातक मेहनत करेंगे, वहीं संतान भी धीरे-धीरे अपने पथ पर आगे बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। आप में से कुछ लोग विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।
साप्ताहिक मिथुन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
यदि आपके माता-पिता अस्वस्थ हैं तो इस सप्ताह उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिलेगा और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सरकारी क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान आपको प्रमोशन की सौगात मिल सकती है। इस हफ्ते आप अपना घर बनाने का विचार कर सकते हैं। वहीं आमदनी में भी इजाफा होने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। इस सप्ताह अपने और अपनी संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह अच्छा समय है।
साप्ताहिक कर्क राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह