फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Rashiyan: सूर्य मकर राशि में हुए प्रवेश, इन चार राशियों को पूरे सप्ताह मिल सकते हैं मनचाहे परिणाम

Tue, 14 Jan 2025 11:20 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 14 Jan 2025 11:20 AM IST
सार

Weekly Lucky Zodiac Sign 13 To 19 January 2025: 13 जनवरी 2025 लोहड़ी से जनवरी के तीसरे सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है, जिसका समापन 19 जनवरी को होगा। 

विज्ञापन
Weekly Lucky Zodiac Sign 13 To 19 January 2025 know weekly lucky rashiyan
Weekly Lucky Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला

Weekly Lucky Zodiac Sign 13 To 19 January 2025: 13 जनवरी 2025 से जनवरी के तीसरे सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है, जिसका समापन 19 जनवरी को होगा। इस सप्ताह की 14 तारीख सभी दिनों में बेहद खास और महत्वपूर्ण है। बता दें 14 जनवरी 2025 यानी की आज सुबह 8 बजकर 41 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य के मकर में आने से जहां देशभर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है, वहीं यह गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी भी साबित हो सकता है। ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य के राशि परिवर्तन से इन चार राशियों को इस पूरे सप्ताह नौकरी, व्यापार और निवेश में लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं, इतना ही नहीं कार्यों में आ रही बाधाओं से भी छुटकारा मिल सकता है, ऐसे में आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।

Weekly Lucky Zodiac Sign 13 To 19 January 2025 know weekly lucky rashiyan
Weekly Lucky Zodiac Sign - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सूर्य के मकर राशि में गोचर से सिंह राशि वालों के भाग्य में वृद्धि के योग बन रहे हैं। इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्यों से भी मनचाहा लाभ मिलने की संभावना है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में अपनी साख को बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। जीवनसाथी की सेहत में चल रही समस्याएं भी समाप्त होंगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लव लाइफ शानदार रहने वाली है।

Weekly Lucky Zodiac Sign 13 To 19 January 2025 know weekly lucky rashiyan
Weekly Lucky Zodiac Sign - फोटो : amar ujala

तुला राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार यह सप्ताह तुला राशि के लिए लाभकारी रहने वाला है। नौकरी के लिए छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में निवेश से मनचाहा लाभ मिलने के योग बनेंगे। कोर्ट में चल रहा मामला अब हल होने की राह पर है। घर की सभी समस्याओं का भी हल होगा। जीवनसाथी के साथ घूमने की प्लानिंग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Lucky Zodiac Sign 13 To 19 January 2025 know weekly lucky rashiyan
Weekly Lucky Zodiac Sign - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय कल्याणकारी होने वाला है। आपको सभी कठिनाइयों से राहत मिलेगी। किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आत्मविश्वास पूर्ण होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। घर में किसी वस्तु का आगमन होने के योग बन रहे है।

विज्ञापन
Weekly Lucky Zodiac Sign 13 To 19 January 2025 know weekly lucky rashiyan
Weekly Lucky Zodiac Sign - फोटो : amar ujala

मीन राशि
मीन राशि के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ एवं लाभप्रद साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर को आगे बढ़ाने का कोई बड़ा मौका मिल सकता है। यह समय छात्रों के लिए शुभ है, क्योंकि परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को सप्ताह के मध्य में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जीवन के कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपका मददगार साबित होगा। विवाह के लिए किसी योग्य जातक का रिश्ता आ सकता है। नौकरी में तरक्की संभव है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed