Shukra Guru Yog 2025: बृहस्पतिवार, 5 जून 2025 की सुबह 7 बजकर 58 मिनट पर दो शुभ ग्रह शुक्र और गुरु एक-दूसरे से 60 डिग्री की दूरी पर स्थित होंगे। इस विशेष ज्योतिषीय स्थिति को लाभ योग या लाभ दृष्टि योग कहा जाता है। यह योग न केवल सुंदरता, वैभव और ज्ञान से जुड़ा है, बल्कि जीवन में संतुलन, प्रेम और आर्थिक उन्नति भी लेकर आता है।
Nirjala Ekadashi 2025: भगवान विष्णु की विशेष कृपा से इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत, धन-वैभव की होगी वर्षा
इस दिन बनने वाला शुक्र-गुरु का शुभ संयोग सभी राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन 5 विशेष राशियों के जातकों के लिए यह समय अत्यधिक सौभाग्य और सफलता लेकर आ सकता है। इन लोगों को अपने प्रयासों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, और धन, पद, मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
Mangal Gochar: जून में होगा मंगल का सिंह राशि में गोचर, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव
शुक्र प्रेम, कला और वैभव का कारक है, वहीं गुरु ज्ञान, विस्तार और भाग्य का प्रतीक है। इन दोनों का मिलन जब लाभ कोण में होता है, तो व्यक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त, मानसिक रूप से संतुलित और सामाजिक रूप से प्रतिष्ठित बनने के अवसर मिलते हैं।
Shukra Gochar: शुक्र ग्रह का मेष राशि में प्रवेश, जानें किन्हें मिलेगा लाभ, किन्हें रखना होगा सतर्क
आइए जानते हैं वे पांच भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं जिन पर इस योग का सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा?
2 of 6
shukra guru ki yuti
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
शुक्र और गुरु के शुभ संयोग से मेष राशि वालों के करियर और आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर नई ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं, और साथ ही आपको अपने प्रयासों के सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, और नए लोगों से जुड़े संपर्क भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। जो लोग किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, उन्हें अब उसमें गति और सफलता मिलेगी। साथ ही, निवेश से लाभ और आय के नए स्रोतों का बनना भी संभव है।
3 of 6
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह योग पारिवारिक और भावनात्मक स्थिरता लेकर आएगा। शिक्षा, कला या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलने के संकेत हैं। माता-पिता या वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा और मन में शांति बनी रहेगी। घर-परिवार के मामलों में सामंजस्य स्थापित होगा। अचल संपत्ति, वाहन या घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं। इस समय जीवन में भौतिक सुख-साधनों का भी विस्तार हो सकता है।
4 of 6
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के लिए यह योग प्रेम, संबंधों और साझेदारियों को सुदृढ़ बनाएगा। दांपत्य जीवन में नज़दीकि बढ़ेंगी और भावनात्मक गहराई का अनुभव होगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा। आप सामाजिक रूप से अधिक सक्रिय होंगे और लोगों को आकर्षित करने की आपकी क्षमता बढ़ेगी। सौंदर्य, डिज़ाइन, फैशन या कला से जुड़े लोगों के लिए यह समय खासतौर पर अनुकूल है। पुराने अधूरे काम पूरे करने के लिए भी यह बेहतरीन समय है।
5 of 6
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह योग आर्थिक लाभ का संकेत दे रहा है। कोई रुका हुआ भुगतान या बकाया धन प्राप्त हो सकता है। साथ ही, आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं। उच्च शिक्षा, शोध या विदेश से जुड़ी गतिविधियों में सफलता मिल सकती है। गुरु के प्रभाव से निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और आप दीर्घकालिक योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू कर पाएंगे। नौकरी या व्यवसाय में भी अनुकूल परिवर्तन संभव हैं।